23 APRTUESDAY2024 10:28:47 PM
Nari

Vicks vaporub के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

  • Updated: 20 Mar, 2017 04:16 PM
Vicks vaporub के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

सेहतः विक्स वैपोरब का इस्तेमाल ज्यादातर सर्दी-खांसी के लिए किया जाता है लेकिन इसके अलावा भी इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मददगार है। आज हम आपको इसके कुछ एेसे फायदे बताने जा रहे है जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। 

1. स्ट्रेचमार्क्स 
प्रैग्नेंसी के बाद स्किन में स्ट्रेचमार्क्स हो जाते है, जिसे दूर करने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती है। अगर आप भी स्ट्रेचमार्क्स  से परेशान है तो इसके लिए विक्स वैपोरब का इस्तेमाल करें। स्ट्रेचमार्क्स पर विक्स लगाएं। जल्दी ही आराम मिलेगा। 

2. माइग्रेन
माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए विक्स वैपोरब बहुत ही फायदेमंद है। माथे पर इससे मसाज करें। इससे राहत मिलेगी। 

3. मच्छरों से छुटकारा
गर्मियों में मच्छरों से हर कोई परेशान रहता है। विक्स वैपोरब का इस्तेमाल करके मच्छरों से बचा जा सकता है। 

4. स्किन प्रॉब्लम्स करें दूर
पिम्पल्स और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए विक्स वैपोरेब का इस्तेमाल करें। पिम्पल्स होने पर इसे उस जगह पर लगाएं। 

5. नाखों को बनाएं चमकदार
कई लोगों के नाखून पीले पड़ जाते हैं जो देखने में काफी बुरे लगते है। नाखूनों पर विक्स वैपोरेब लगाएं। इससे जल्द ही यह चमकदार बनेगे। 

6. चोट
चोट लगने पर विक्स का इस्तेमाल करें। यह एक बहुत ही अच्छा एंटी सेप्टिक है। इससे दर्द से आराम मिलेगा।

Related News