
नारी डेस्क : अगर आप हेल्दी और टेस्टी डेज़र्ट की तलाश में हैं, तो यह चने से बनी ब्राउनी मैग्नम बार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें सफेद चने, खजूर, कोको पाउडर और डार्क चॉकलेट जैसी पौष्टिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी बनाते हैं। यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक परफेक्ट होममेड आइसक्रीम ट्रीट है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और बिना किसी केमिकल प्रिजर्वेटिव के मज़े ले सकते हैं।
Servings - 4

INGREDIENTS
सफेद चने – 100 ग्राम
पानी – 350 मिलीलीटर (भिगोने के लिए)
बीज रहित खजूर – 30 ग्राम
दूध – 100 मिलीलीटर
पानी – 350 मिलीलीटर (पकाने के लिए)
केला – 30 ग्राम
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
पीनट बटर – 2 बड़े चम्मच
समुद्री नमक – 1/8 चम्मच
वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 चम्मच
पिघली हुई डार्क चॉकलेट – 200 ग्राम
बनाने की विधि (Preparation)
1. एक बाउल में 100 ग्राम सफेद चने लें और 350 मिलीलीटर पानी डालकर 4–5 घंटे के लिए भिगो दें।
2. दूसरे बाउल में 30 ग्राम बीज रहित खजूर लें और उसमें 100 मिलीलीटर दूध डालकर 30 मिनट तक भिगो दें।
3. अब प्रेशर कुकर में भीगे हुए चने और 350 मिलीलीटर पानी डालें। ढक्कन बंद करके 4–5 सीटी आने तक पकाएं।
4. गैस बंद करके चनों को छान लें और ब्लेंडर में डालें। इसमें भीगे हुए खजूर, 30 ग्राम केला, 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, 2 बड़े चम्मच पीनट बटर, 1/8 चम्मच 5. नमक और 1 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट डालें। अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूद मिश्रण न बन जाए।
6. तैयार मिश्रण को आइसक्रीम मोल्ड में डालें। स्टिक लगाकर रातभर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
7. जम जाने के बाद इन्हें बाहर निकालकर पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डुबो दें ताकि पूरी तरह कोट हो जाएं।
8. 2 मिनट तक सेट होने दें और फिर सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।