20 JULSUNDAY2025 5:15:46 AM
Nari

अर्थी पर दुल्हन, रोता-बिलखता दूल्हा... मर चुकी मंगेतर से लड़के ने रचाई अनोखी शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jun, 2025 09:32 AM
अर्थी पर दुल्हन, रोता-बिलखता दूल्हा... मर चुकी मंगेतर से लड़के ने रचाई अनोखी शादी

नारी डेस्क: अगर प्यार सच्चा हो तो वह मरने के बाद भी अमर रहता है।  यह एक ऐसी भावना है जो व्यक्ति के जाने के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहती है। ऐसा ही एक मजबूत और अनोखा प्यार देखने को मिला  यूपी के महाराजगंज में जहां एक युवक ने मरी हुई मंगेतर के साथ शादी रचाई। एक तरफ  लड़की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी दूसरी तरफ उसकी शादी चल रही थी। 

 

शव के साथ इस तरह की शादी की बात सुन हर कोई हैरान रह गया।  बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय प्रियंका मद्धेशिया ने शनिवार की रात आत्महत्या कर ली।  29 नवंबर को उसके प्रेमी सन्नी के साथ शादी होनी थी लेकिन आपसी विवाद के चलते लड़की  ने खुद को खत्म कर लिया, जिससे उसके परिवार के साथ- साथ मंगेतर भी बुरी तरह से टूट गया। 


जब प्रियंका के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तब सन्नी ने प्रियंका की लाश के साथ विवाह करने की इच्छा जताई।  उसने कहा कि  प्रियंका को अपनी दुलहन बनाने का वचन दिया था। साथ रहने का वादा भले ना पूरा हो पाया हो, लेकिन उसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी। घरवालों ने उसकी यह बात मान ली इस अनोखी शादी की इजाजत दे दी।


विवाह कराने आये पंडित जी ने उदास मन से मंत्र पढ़ शादी को सम्पन्न कराया। जैसे ही लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा तो मंगल गीत के जगह रोने की आवाजें सुनाई दी। बेबस मां- बाप ने कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी बेटी का विवाह इस तरह होगा। शादी संपन्‍न हुई और युवती का एक सुहागन की तरह अंतिम संस्‍कार हुआ। जहां एक तरफ इस लड़के की हिम्मत की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि लड़की के इस गलत कदम ने दो परिवार तबाह कर दिए। 

Related News