20 APRSATURDAY2024 12:51:07 PM
Nari

Mythbusters: पीरियड्स में दही खानी चाहिए या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 26 Mar, 2022 04:51 PM
Mythbusters: पीरियड्स में दही खानी चाहिए या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स की हैवी ब्लीडिंग के साथ ऐंठन, सूजन, शरीर में दर्द और मूंड़ स्विंग जैसी समस्याएं भी आती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट महिलाओं को सही खानपान की सलाह देते हैं। कुछ मिथकों का मानना है कि इस दौरान आपको खट्टे खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे गंभीर ऐंठन या भारी रक्तस्राव हो सकता है। हालांकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके साथ ही यह आम धारणा भी है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दही खाने से भी बचना चाहिए। आपने भी कई बार अपनी मां से यह सुना होगा कि आपको दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपका रक्त प्रवाह बढ़ सकता है। लेकिन क्या इसमें कोई सच्चाई है? चलिए आपको बताते हैं कि इसपर एक्सपर्ट की क्या राय है...

क्या पीरियड्स में दही खा सकते हैं?

पीरियड्स के दौरान खट्टे खाद्य पदार्थ या दही से परहेज करना सदियों पुरानी मान्यता है, जो केवल मिथक हैं। ये किसी भी तरह से आपकी परेशानी को नहीं बढ़ाते हैं। असल में, दही को स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मददगार माना जाता है। वहीं, इससे सूजन या कब्ज की संभावना कम हो जाती है, जो ज्यादातर महिलाओं को उनके पीरियड्स के दौरान होती है।

PunjabKesari

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एक्सपर्ट का कहना है कि कैल्शियम के अच्छे स्रोत के रूप में दही हड्डियों और शरीर को पर्याप्त ताकत देने में मदद करती है। इसके अलावा, दही के प्रोबायोटिक गुण सूजन और अन्य पाचन समस्याओं को कम करने में काम करती है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान दही का सेवन चिंता और अवसाद को कम करता है। साथ ही इससे मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन से भी आराम मिलता है।

पीरियड्स में कैसे खाएं दही?

वैसे तो आप पीरियड्स में दही किसी भी तरह खा सकते हैं लेकिन इसका सबसे अच्छा तरीका है छाछ, स्मूदी या लस्सी। दरअसल, इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को भरपूर पोषक तत्व भी मिलते हैं। आप चाहे तो दही में नट्स या फल मिलाकर भी खा सकती हैं।

PunjabKesari

रात या शाम को क्यों नहीं खाना चाहिए दही?

एक्सपर्ट का कहना है कि इस सुपरफूड का सेवन दिन के किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन कुछ कंडीशन में रात या शाम को दही लेने से बचना चाहिए।

- जिन लोगों को खांसी-जुकाम या जिन्हें अस्थमा की समस्या हो, उन्हें रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आयुर्वेदिक उपचार या दवा लेते समय दही खाने से बचें क्योंकि इससे दवा का असर कम हो सकता है।

पीरियड्स के दौरान इन चीजों से रखें परहेज

. अतिरिक्त मसालेदार भोजन से दूर रहें।
. अतिरिक्त नमकीन भोजन से बचें।
. कॉफी के सेवन से बचें।
. प्रसंस्कृत और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए।
. ध्यान रहे कि शराब का सेवन ना करें।

PunjabKesari

Related News