02 MAYTHURSDAY2024 4:15:55 PM
Nari

सुशांत ही नहीं इन लोगों के लिए भी धड़क चुका है Rhea Chakraborty का दिल!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Jul, 2023 05:23 PM
सुशांत ही नहीं इन लोगों के लिए भी धड़क चुका है Rhea Chakraborty का दिल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। चाहे वो फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तो उनकी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के साथ रिश्ते को लेकर हुई। उनकी आखिरी दिनों में रिया ही उनके साथ रिश्ते में थी। लेकिन उनका दिल सिर्फ सुशांत ही नहीं, ब्लकि और भी कई एक्टर्स के लिए  धड़का है। आइए आज आपको करते हैं रिया के लव लाइफ से रूबरू...

हर्षवर्धन कपूर

अनिल कपूर के लाडले हर्षवर्धन के साथ सबसे पहली बार उनका नाम जुड़ा। साल 2007 के दौरान इन दिनों को कई बार एक साथ देखा गया। रिया ने तो हर्षवर्धन को 'गुड बॉय' भी बताया था। दोनों साथ में पार्टी करते थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों में दूरियां आ गई और दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़े गए।

PunjabKesari

महेश भट्ट

दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ भी उनका नाम जुड़ा, जब उन्होंने director की फिल्म जलेबी में काम किया। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर पीट गई, पर दोनों की नजीदिकयों के चर्चे शुरु हो गए।उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जिसमें रिया महेश भट्ट की गोद में बैठी हैं , वहीं एक में महेश को रिया के कंधे पर सिर टिकाए भी देखा गया। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते की खबरों को बेबुनियाद बता दिया था।

PunjabKesari

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत और रिया चक्रवर्ती का कथित काफी चर्चा में रहा। दरअसल, इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था। सुशांत की मौत के बाद रिया ने इस रिश्ते की जानकारी दी, जिसके बाद सुशांत के परिजनों ने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप रिया पर लगा दिया था। इस मामले में रिया काफी समय तक जेल में बंद रहीं और अब जमानत पर हैं।

PunjabKesari

आदित्य रॉय कपूर

  सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस का दिल हैंडसम आदित्य रॉय कपूर पर आ गया था। दरअसल, दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।  इसके बाद सुशांत के फैंस ने आदित्य और रिया को जमकर ट्रोल किया। कहा जाता है कि इसके बाद ही आदित्य और रिया के रिश्ते में दरार आ गई।

PunjabKesari

बंटी सचदेवा

सोनाक्षी सिंह के एक्स और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेवा के भाई बंटी के साथ आजकल रिया की नजदीकियों के चर्चे हैं। दोनों को कई बार एक साथ डिनर डेट पर और पार्टी करते देखा गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।
PunjabKesari

Related News