17 JUNWEDNESDAY2026 12:10:17 PM
Life Style

खेलते- खेलते कार में बंद होने से दाे सगी बहनों की गई जान, मां की पहले ही हो चुकी है मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 May, 2026 07:23 PM
खेलते- खेलते कार में बंद होने से दाे सगी बहनों की गई जान, मां की पहले ही हो चुकी है मौत

नारी डेस्क: राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। यहां बुधवार को खेलते - खेलते दो सगी बहनें कार के अंदर बंद हो गई जिससे उनका दम घुटने से मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि यह घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुड़ानपुरी गांव में हुई। 


यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने मेलोनी को दी Melody तो मच गई लूट, भारत में हुई Out Of Stock
 

पुलिस के अनुसार बच्चियों की पहचान टीना (8) और लक्ष्मी (5) के रूप में हुई है। दोनों खेलते-खेलते पास के एक कार सर्विस सेंटर में चली गईं और वहां खड़ी एक गाड़ी में बैठ गईं। बताया गया कि कार के दरवाजे अपने आप लॉक हो गए और बच्चियां अंदर फंस गईं। पुलिस ने बताया कि परिवार और ग्रामीणों ने बच्चियों के लंबे समय तक नहीं मिलने पर खोज शुरू की। बाद में वे कार के भीतर बेहोश मिलीं। 
 

यह भी पढ़ें:  रात में दूध पीए बीना आपको भी नहीं आती अच्छी नींद ? तो जानिए ये आदत अच्छी है या जानलेवा
 

बाहर निकालने पर पता चला कि दम घुटने से उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बच्चियों के पिता रमेश ने बताया कि परिवार वर्तमान में खुड़ानपुरी में किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी और दोनों बेटियां ही उनका सहारा थीं। 

Related News