11 SEPWEDNESDAY2024 2:30:36 PM
Nari

बच्चे रहेंगे मच्छरों से सेफ, आज़मा कर देखे ये घर के देसी नुस्खे

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Aug, 2024 02:49 PM
बच्चे रहेंगे मच्छरों से सेफ, आज़मा कर देखे ये घर के देसी नुस्खे

नारी डेस्क: बरसाती मौसम में कीट पतंगों का भी आतंक काफ़ी बढ़ जाता है। मच्छर से होने वाले भी कई वायरल इन्फ़ेक्शन का ख़तरा रहता है, खासकर बच्चों को इस मौसम में खास केयर की ज़रूरत होती है। वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रॉडक्ट्स मौजूद है जो मच्छर भागने का काम करते हैं लेकिन आप कुछ नैचुरल तरीक़े भी अपना सकते हैं। चलिए उन्ही के बारे में आपको बताते हैं। 

नीम का तेल

नीम का तेल मच्छरों को दूर रखने में बहुत प्रभावी होता है। इसे नारियल के तेल में मिलाकर बच्चे के शरीर पर लगा सकते हैं। यह मच्छरों को भगाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आप बच्चे को नीम वाले पानी से भी नहला सकते हैं।

PunjabKesari

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों को खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर दूर रहते हैं। इसके अलावा, तुलसी का पौधा घर में लगाने से मच्छरों की समस्या कम हो सकती है।

लहसुन

लहसुन के रस को पानी में मिलाकर छिड़कने से मच्छर दूर रहते हैं। यह उपाय विशेष रूप से घर के अंदर मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

PunjabKesari

नीम और कपूर

नीम की पत्तियों को जलाकर उसमें कपूर मिलाएं और घर के कोनों में रखें। इसकी गंध से मच्छर दूर रहेंगे।

सिट्रोनेला तेल

सिट्रोनेला का तेल एक प्राकृतिक मच्छर रोधक होता है। इसे नारियल के तेल में मिलाकर बच्चों के शरीर पर लगा सकते हैं।

खट्टी नींबू और लौंग 

एक नींबू को आधा काटकर उसमें लौंग दबा दें और इसे कमरे में रखें। इसकी खुशबू से मच्छर दूर रहते हैं।

PunjabKesari

नोट: इन नुस्खों का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करें कि बच्चे को किसी भी चीज़ से एलर्जी ना हो। नैचुरल होते हुए भी, कुछ चीजें बच्चों की त्वचा के लिए संवेदनशील हो सकती हैं, इसलिए पहले चेक जरुर करें।

Related News