18 OCTFRIDAY2024 6:00:20 PM
Nari

करवाचौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन वाली स्वादिष्ट दाल मखनी,  भूल जाओगे होटल जाना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Oct, 2024 03:07 PM
करवाचौथ पर बनाएं बिना प्याज-लहसुन वाली स्वादिष्ट दाल मखनी,  भूल जाओगे होटल जाना

नारी डेस्क: करवा चौथ पर "मां की दाल" या "काली दाल" बनाने की परंपरा कई जगहों पर निभाई जाती है। खासकर उत्तर भारत में, यह दाल करवा चौथ का  व्रत खोलने के बाद जरूर खाई जाती है। यह दाल स्वादिष्ट होने के साथ- साथ पौष्टिक होती है, जो दिनभर के उपवास के बाद खाने के लिए आदर्श मानी जाती है। मां की दाल प्रोटीन, फाइबर, और आयरन का अच्छा स्रोत होती है। यह व्रत के बाद शरीर को पोषण प्रदान करती है। माना जाता है कि लंबे समय तक भूखे रहने के बाद मां की दाल खाने से संतोष और ऊर्जा मिलती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं करवा चौथ स्पेशल इस दाल को बनाने का तरीका। 

PunjabKesari

सामग्री


-  1 कप उड़द दाल  (रात भर भिगोई हुई)
-  1/4 कप राजमा (रात भर भिगोए हुए)
- 2-3 बड़े चम्मच घी/मक्खन
-   2 बारीक कटे हुए टमाटर
-  2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-  1 छोटा चम्मच जीरा
-  1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-  1 छोटा चम्मचधनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके)
- 2 बड़े चम्मच क्रीम
- नमकस्वादानुसार
- धनिया पत्ती सजावट के लिए

PunjabKesari

विधि

- उड़द दाल और राजमा को रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन इन्हें कुकर में 4-5 सीटी आने तक या पूरी तरह से गलने तक उबालें। इसमें थोड़ा नमक और हल्दी भी डालें ताकि दाल को स्वाद मिले।

- एक कड़ाही में घी या मक्खन गर्म करें। इसमें जीरा डालकर तड़काएं। फिर हरी मिर्च और टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर) डालें। टमाटर को अच्छे से पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए और मसाला तेल न छोड़ दे।

- उबली हुई दाल और राजमा को तड़के में डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर कम से कम 30-40 मिनट तक पकाएं, ताकि दाल और मसाले अच्छे से मिल जाएं और दाल गाढ़ी हो जाए।

- जब दाल गाढ़ी हो जाए और पूरी तरह से पक जाए, तब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी, और क्रीम डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर और पकाएं।

 - दाल तैयार हो जाने पर इसे एक बर्तन में निकालें। ऊपर से क्रीम और घी डालकर सजाएं। ताजा कटी धनिया पत्तियों से गार्निश करें।

 अगर आप दाल को रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी फ्लेवर देना चाहते हैं, तो एक कोयला जलाएं, फिर इसे एक कटोरी में रखें और कटोरी को दाल के बीच में रखें। इसके ऊपर थोड़ा सा घी डालें और दाल को ढक दें। इससे दाल में हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा।
  
- दाल को धीमी आंच पर पकाने से उसका स्वाद और भी गाढ़ा हो जाता है। इसे जितनी देर तक पकाएंगे, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
 

Related News