
नारी डेस्क : जिस किसी ने भी मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की, वह आज कहां से कहां पहुंच गया है। दुसरी एक्ट्रेस ने कहा- हां, महिलाओं के मामले में भी आमिर की पसंद वाकई बहुत अच्छी है। बता दें की बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लगान' की रिलीज को पूरे 25 साल हो चुके हैं। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस कल्ट क्लासिक फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर मुंबई में एक बेहद शानदार इवेंट किया गया। इस इवेंट की सबसे बड़ी लाइमलाइट काजोल और जूही चावला की जुगलबंदी रही।

बता दें की इन दोनों एक्ट्रेसेस ने स्टेज पर आमिर खान की मजेदार अंदाज में खिंचाई की। इवेंट के दौरान जब काजोल और जूही चावला को स्टेज पर आकर आमिर खान के बारे में कुछ बातें शेयर करने के लिए कहा गया, तो दोनों एक्ट्रेस ने भावुक होने के बजाय माहौल को पूरी तरह मस्ती-मजाक में बदल दिया।

काजोल ने मजाकिया में कहा, 'खैर, मैं आमिर के बारे में क्या कहूं? उनके बारे में एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने ये साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी चॉइस लाजवाब है, वाकई बहुत बेहतरीन। 'लगान' से लेकर अब तक उन्होंने जो भी काम किया वह बेमिसाल है और हां, महिलाओं के मामले में भी आमिर की पसंद वाकई बहुत अच्छी है। बता दें की ' काजोल की यह बात सुनते ही आमिर खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और स्टेज पर ही थोड़े शरमाते हुए नजर आए। इस दौरान वहां आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं और हस रहीं थी।

वहीं काजोल के बाद जूही चावला ने भी आमिर की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जूही ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरे पास आमिर के लिए सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि कहने को बहुत कुछ है। अगर मैंने उनके बारे में बोलना शुरू किया, तो हमारी पूरी शाम यहीं निकल जाएगी। जूही चावला ने कहा आमिर खान प्रोडक्शंस शुरू होने से बहुत पहले, वह सिर्फ 'एके' थे और हमने साथ में काम करना शुरू किया था। जूही ने मजाक में कहा वह उनकी पहली फिल्म थी और जरा देखिए, जिस किसी ने भी मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की, वह आज कहां से कहां पहुंच गया है।
