19 APRFRIDAY2024 4:06:20 AM
Nari

इम्यूनिटी बूस्टर Kanji Juice, जानें बनाने का तरीका और फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Mar, 2020 04:14 PM
इम्यूनिटी बूस्टर Kanji Juice, जानें बनाने का तरीका और फायदे

कोरोना वायरस को मजबूत करने के लिए डॉक्टर्स व एक्सपर्ट इम्यून सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगा तो कोरोना वायरस शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। ऐसे में आज हम आपको 'कांजी जूस' की रेसिपी बताएंगे जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ आपको और भी कई बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।

क्या है कांजी जूस?

कांजी जूस, एक भारतीय प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो पेट के स्वास्थ्य में सुधार करके इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है। इसे कांजी, पानी, लाल गाजर, चुकंदर, सरसों और हिंग मिलाकर बनाया जाता है। रोजाना 1 गिलास कांजी जूस पीने से फायदा मिलता है।

PunjabKesari

कांजी जूस बनाने की रेसिपी
सामग्री:

चुकंदर -1/2 कि.ग्रा.
सेब साइडर सिरका - 5 मि.ली.
लाल गाजर -1/2 कि.ग्रा.
पानी - 8 कप
सरसों या राई पाउडर - 2 छोटे चम्मच
नमक - 2 छोटे चम्मच
काला नमक - चुटकीभर
हींग - चुटकीभर
लाल मिर्च पाउडर - थोड़ी-सी

तरीका

सबसे पहले पानी को उबालकर ठंडा कर लें। अब उबले हुए पानी में सारी सामग्री को 2-4 दिन के लिए एक एयर-टाइट कंटेनर में डालकर धूप में रख दें।

कैसे करें सेवन?

दिन में एक बार केवल 100 मि.ली. से 150 मि.ली. का सेवन करना चाहिए। चूंकि कांजी गले में खराश पैदा कर सकता है इसलिए इसका सेवन सीमित करें।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं कांजी जूस पीने के फायदे

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

चुकंदर और गाजर एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इससे यूरिन इंफैक्शन का खतरा भी कम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

एंटीऑक्सिडेंट एंथोकायनिन ऑक्सीडेंट के कारण इस जूस को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आपको सर्दी-खांसी, फ्लू से भी बचाता है।

ब्लड सर्कुलेशन को रखे सही

इस जूस को पीने से ना सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है बल्कि इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होता।

दिल को रखे स्वस्थ

रोजाना 1 गिलास कांजी जूस पीने से दिल भी स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

PunjabKesari

पोषक तत्वों से भरपूर

लो कैलोरी, हाई फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्निशियम के अलावा इसमें कैरोटीनॉयड भी भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

इससे बॉडी व स्किन में मौजूद विषैले टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा पर ग्लो आता है।

वजन घटाने में मददगार

यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, साथ ही इससे भूख भी कंट्रोल होता है। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

PunjabKesari

Related News