19 APRFRIDAY2024 1:29:06 AM
Nari

रानी मुखर्जी की अस्सिटेंट रह चुकीं परिणीति कैसे बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस?

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 22 Oct, 2019 05:48 PM
रानी मुखर्जी की अस्सिटेंट रह चुकीं परिणीति कैसे बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस?

फिल्म इंडस्ट्री की चुलबुली और फूडी परिणीति चोपड़ा आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। परिणीति ने बहुत कम समय में इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। उनकी एक्टिंग स्किल्स में जितनी सच्चाई है उतनी ही उनकी पर्सनैलिटी में भी सच्चाई है जो उनके फैंस की लिस्ट बढ़ाता ही जा रहा है। परिणीति के बारें में बहुत सी दिलचस्प बातें है जिनसे उनके फैंस अभी तक अनजान है। आइए आपको उनके इस बर्थडे पर उनकी कुछ ख़ास बातों से रूबरू करवाते है।बतादें की परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजन सिस्टर है। प्रियंका के ग्लोबल स्टार होने के बावजूद भी कभी परिणीति ने अपना करियर बनाने के लिए प्रियंका का सहारा नहीं लिया, यहीं उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वो अपने मुकाम पर सबकुछ हासिल करना चाहती है। 

PunjabKesari

परिणीति फिल्मों में आने से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी। बतादें कि उन्होंने 12वीं कक्षा में नेशनल स्तर पर टॉप किया था। उनके 97 प्रतिशत मार्क्स आए थे। इस कामयाबी के लिए उन्हें मेरिट अवार्ड से भी नवाजा गया था। बाद में उन्होंने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है। उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की थी। मगर किसी वजह से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। बता दें कि फिल्मों में काम करने से पहले परिणीति 'मैंनचेस्टर यूनाइटेड क्लब' में काम किया करती थी। 2009 में वो सब कुछ छोड़-छाड़ कर भारत आ गई। सूत्रों की मानें तो परिणीति ने एक दिन के लिए 'रानी मुखर्जी' की 'पीए' के तौर पर भी काम किया है। वो रानी ही थी जिन्होंने परिणीति को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहन दिया था। 2011 में यश राज बैनर तले उनकी पहली डेब्यू फिल्म  'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' आई। 

PunjabKesari

परिणीति का फ़िल्मी करियर यहां से शुरू हो गया था। मगर एक दिलचस्प बात जो उनके फैंस को जरूर पता होना चाहिए। वो 'पटौदी नवाब' और अभिनेता 'सैफ अली खान' की बहुत बड़ी फैन रह चुकी है। वो उनके फोटोज कलेक्ट करने के लिए 'लेज' यानी चिप्स के पैकेट इकठ्ठे किया करती थी। यहीं-नहीं वो सैफ की इतनी दीवानी थी कि वो उनसे शादी करने तक के लिए बेकरार थी। आप सबको तो पता ही है कि परी कितना अच्छा गाती है। 'माना की हम यार नहीं'  और ‘तेरी मिट्टी’ गीत सबको इतना पसंद आया कि सब उनका गाया हुआ गाना और फिल्मों में सुनना चाहते है। बतादें कि परिणीति एक ट्रेन्‍ड क्लासिकल सिंगर भी हैं।

PunjabKesari

अब बात करते है उनके लव अफेयर की...... परिणीति अपने रिलेशनशिप के बारें में कभी कुछ खुल कर नहीं कहती है। मगर हाल ही में उनके डायरेक्टर 'मनीष शर्मा' के साथ उनके 4 साल से चल रहे रिश्ते की खबरें आई थी। उनके ब्रेअकप की खबरें कभी सामने नहीं आई। लेकिन उन्हें लाइफ में एक बार डिप्रेशन का सामना जरूर करना पड़ा था। इस डिप्रेशन ने उन्हें झंझोर कर रख दिया था।  इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि  'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' में परिणीति अच्छा काम नहीं कर सकीं थी।यह  उनके लाइफ की सबसे बड़ी नाकामयाबी थी जिसके चलते उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। 

PunjabKesari

स्ट्रेस के चलते उन्होंने खाना-पीना और सोना तक बंद कर दिया था। मगर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से कामयाबी की सीढ़िया चढ़ने लगी।

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News