11 JANSUNDAY2026 10:44:56 PM
Nari

लोहड़ी के लिए फूलों और झूले से सजाएं अपना घर, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Jan, 2025 05:51 PM
लोहड़ी के लिए फूलों और झूले से सजाएं अपना घर, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना

नारी डेस्क: लोहड़ी का त्योहार खुशियों और उमंग से भरा होता है, जिसे सर्दियों के मौसम में गर्मजोशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। घर पर लोहड़ी की सजावट से माहौल और भी खास बन जाता है।  रंगीन कागज, दीये, मोमबत्तियां, पारंपरिक मिठाइयां, पंजाबी थीम, फूलों, रंगोली, और झूले से अपने घर को त्योहार के अनुकूल सजा सकते हैं। चलिए बताते हैं लोहड़ी के उत्सव को और भी खास बनाने के आइडियाज। 

PunjabKesari
 रंग-बिरंगे कागज की कतरनें 

 घर के दरवाजों और खिड़कियों पर रंग-बिरंगे कागज की कतरनें लगाएं। आप इन्हें छत से लटकाकर भी माहौल को और आकर्षक बना सकते हैं। यह सजावट घर में त्योहार का माहौल पैदा करती है और देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।घर को पंजाबी थीम के अनुसार सजाएं। दीवारों पर पंजाबी लोक चित्रों, सरसों के खेतों की तस्वीरें, और पारंपरिक ढोल लटकाएं।

PunjabKesari
 लोहड़ी का बोनफायर और दीये

 अगर आपके पास बगीचा या छत है, तो वहां एक छोटा सा बोनफायर सेटअप करें। इसे लकड़ियों और सूखे पत्तों से सजाएं। लोहड़ी की मुख्य परंपरा बोनफायर है, जो त्योहार की रौनक बढ़ाती है। इसके अलावा आप  दीयों और मोमबत्तियों से भी घर को सजा सकते हैं। इन्हें मुख्य दरवाजे के पास, सीढ़ियों पर या पूजास्थल पर रखें। 

PunjabKesari
 मूंगफली, गजक और रेवड़ी की सजावट 

मूंगफली, गजक, रेवड़ी और पॉपकॉर्न को खूबसूरत थालियों में सजाएं और इन्हें टेबल पर रखें। आप इनसे एक छोटी सी मंडली भी बना सकते हैं।  ये पारंपरिक खाद्य पदार्थ लोहड़ी की सजावट में चार चांद लगाते हैं।

PunjabKesari
फूलों की सजावट 

 दरवाजे पर फूलों की माला लगाएं और पूजा स्थल पर फूलों की रंगोली बनाएं।  फूलों की खुशबू और रंगीन माहौल घर को जीवंत बनाते हैं। मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली या अल्पना भी बना सकते हैं। यह सजावट पारंपरिक और सुंदर दिखती है और घर की शोभा बढ़ाती है।

PunjabKesari
पारंपरिक झूला 

 अगर घर में जगह है, तो एक पारंपरिक झूला लगाएं और उसे रंगीन कपड़ों और फूलों से सजाएं। यह सजावट बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी और माहौल में खुशियां भरेगी।


 

Related News