17 MARMONDAY2025 1:50:19 AM
Nari

AR रहमान के सीने में दर्द! अचानक अस्पताल में भर्ती, फैंस की चिंता बढ़ी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Mar, 2025 11:14 AM
AR रहमान के सीने में दर्द! अचानक अस्पताल में भर्ती, फैंस की चिंता बढ़ी

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के सुपरहिट म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

एआर रहमान का इलाज चल रहा है

जानकारी के अनुसार, एआर रहमान के सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी जांच चल रही है और डॉक्टर उनकी हालत को लेकर सतर्क हैं। रहमान के फैंस और चाहने वाले उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

सायरा बानो की तबीयत भी हुई थी खराब

कुछ दिन पहले एआर रहमान की एक्स-वाइफ सायरा बानो भी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। उनकी हालत बिगड़ने के बाद एआर रहमान ने भी एक बयान जारी किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। अब रहमान भी अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

सिंगर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे।
 
 

 

Related News