20 APRSATURDAY2024 6:59:39 AM
Nari

मुंहासे कहीं बिगाड़ न दें चेहरे की खूबसूरती, इन देसी नुस्खों से पाएं बेदाग स्किन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Feb, 2022 06:09 PM
मुंहासे कहीं बिगाड़ न दें चेहरे की खूबसूरती, इन देसी नुस्खों से पाएं बेदाग स्किन

कई लड़कियां चेहरे पर पिंपल्स यानि मुंहासे होने से परेशान रहती है। इससे चेहरे की खूबसूरती कम होने के साथ स्किन में दर्द का एहसास भी होता है। वैसे तो इससे बचने के लिए बाजार में कई तरह प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर उनमें कैमिकल होने से स्किन खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप घर पर कुछ देसी फेसपैक बनाकर लगा सकती है। ये कोमलता से स्किन की सफाई करके पिंपल्स दूर करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही इससे चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा।

संतरे के छिलकों से बनाएं फेसपैक

संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बनाएं। अब एक कटोरी में 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से साफ कर लें। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके एक्स्ट्रा ऑयल क्लीन करेगा। इससे पिंपल्स की समस्या दूर होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा होने से मुंहासों की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन पोर्स को साफ करके त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें।

चंदन फेसपैक

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें। चंदन स्किन को गहराई से साफ व पोषित करेगा। इससे चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा।

PunjabKesari

एलोवेरा

आप पिंपल्स से छुटकारा पाने व चेहरे व ग्लो लाने के लिए एलोवेरा यूज कर सकती है। इसके लिए एलोवेरा की ताजी पत्ती तोड़कर उसे धो लें। फिर एलोवेरा जेल निकालकर उसे चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। 20 मिनट या रातभर इसे लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे की मसाज करते हुए इसे उतार लें। इससे मुंहासों की समस्या दूर होगी और चेहरा साफ, निखार व ग्लोइंग नजर आएगा।

pc: freepik

 

Related News