सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियां तो आए दिन लगी रहती हैं लेकिन कई बार छोटी-छोटी परेशानियां ही ज्यादा तकलीफ देती हैं। उन्हीं में से एक है दांत का जिद्दी दर्द। इस दर्द की वजह से खाना-पीना यहां तक हंसना छूट जाता है । सिर्फ दर्द ही नहीं बल्कि दांतों से जुड़ी और भी बहुत सारी समस्याएं होती हैं जो झेलनी पड़ती हैं आज हम आपको उन्हीं प्रॉब्लम्स के बारे में आपको बताएंगे।
दांतों में ठंडा-गर्म लगने की समस्या
सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा तक्लीफ देने वाली समस्या है दांतों पर ठंडा गर्म लगने की अक्सर लोग इस झुनझुनाहट को लेकर परेशान रहते हैं कि दांतों में ठंडा गर्म लग रहा है इसके लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं। 1 टीस्पून सरसों के तेल में आधा टीस्पून सेंधा नमक मिलाकर दांतों व मसूड़ों की मसाज करें। फिर 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें। आप सरसों की जगह नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। इससे दांतों में ठंडा-गर्म लगने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही अगर मुंह से बदबू आती है वो भी दूर होंगी।
पीले दांत
गुटखा व अन्य ऐसी चीजें खाने से अक्सर दांतों में कालापन व पीलापन आ जाता है। वहीं कुछ लोगों के दांत ज्यादा चाय-कॉफी के चलते भी पीलेपड़ जाते हैं इसके लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर दातों पर हलके से ब्रश की मसाज दें। आप स्ट्रॉबरी के पेस्ट से दांतों की मसाज कर सकते हैं। दांत चमक उठेंगे साथ में मजबूती आएगी।
दांतों को कीड़े से कैसे बचाएं
रात को ऐसा खाना ना खाएं जो दांतों से चिपका रहे अगर खाया है तो ब्रश जरूर करें। मीठी चीजें कम खाएं। अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। बीच बीच में नीम की दातुन जरुर करें। इससे दांत मजबूत रहेंगा और साफ-सुथरे भी।
कीड़े के असहनीय दर्द से छुटकारा कैसे पाएं
फिटकरी के इस्तेमाल से भी इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फिटकरी पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर ब्रश करें। आप प्रभावित जगह पर लौंग का चूर्ण या तेल लगा सकते हैं।
मसूड़ों से खून आना
बहुत से लोगों को यह समस्या होती हैं विटामिन सी की कमी से होता है। इसलिए विटामिन सी युक्त चीजें खाएं। रुई में थोड़ा-सा लौंग का तेल लेकर इसे मसूड़ों और दांतों पर अच्छे से लगा लें। 10 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा 2 लौंग रोज चबाने से दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है। साथ ही सूजन भी कम होती है।
दांतों में झनझनाहट
2-3 लहसुन की कलियों को छील कर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद नमक पानी से कुल्ला कर लें। इस हफ्ते में दिन में 2 से 3 बार करें।
मसूड़े ढीले पड़ना
दांतों की टूट-फूट से डेंटाइन खुल जाती हैं और मसूडे ढीले पड़ जाते हैं। इसके लिए काली मिर्च और हल्दी के मिश्रण से रोजाना 2-3 मिनट तक दांतों पर मसाज करें और फिर ताजे पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों के ढीलेपन की समस्या में राहत मिलेगी।
दांतों में दरार पड़ना
दांतों के कमजोर होकर टूटने का कारण है कि आपके दांतों पर एनेमल की परत कमजोर हो चुकी है। यहीं कारण है कि दांत तेजी से टूटते हैं। ऐसे में आपको एसिड युक्त पदार्थों का सेवन बंद करना चाहिए।
दांतों के ऊपर मसूड़े आना
अगर आपके दांतों के ऊपर मसूड़ों की त्वचा आ जाती है तो सरसों के तेल में थोड़ा नमक मिलाकर लगाएं। ऐसे गलत दवा लेने या सूजन के कारण हो सकता है। सरसों का तेल लगाने से आपको इस समस्या से आराम मिलेगा।
दांत दर्द
एक चुटकी हिंग का पाउडर और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर रूई की मदद से लगाएं और छोड़ दें। जब भी दांत में दर्द हो, इसका इस्तेमाल करें।
दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखना चाहते हैं तो ज्यादा गर्म और ठंडा ना खाएं और 2 बार ब्रश करें। साथ ही में सरसो-नारियल तेल में नमक डालकर मसाज जरूर करें। इससे दांतों में मजबूती आएंगी।