23 APRTUESDAY2024 8:47:28 AM
Nari

100 से अधिक बीमारियों का काल है नीरा, हफ्ते में 1 बार जरूर करें सेवन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Nov, 2021 01:57 PM
100 से अधिक बीमारियों का काल है नीरा, हफ्ते में 1 बार जरूर करें सेवन

स्वाद में मीठी और सफेद रंग वाला नीरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि नीरा होता क्या है। बता दें नार‍ियल और खजूर के पेड़ से जो ताजा रस (ताड़ का रस) निकलता है, उसे नीरा कहते है। इसमें 84% के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्‍फोरस, आयरन, जिंक, विटामिन बी, विटामिन बी कॉम्‍प्‍लेक्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं नीरा पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

नीरा और ताड़ी में अंतर

बहुत से लोग ताड़ी और नीरा को एक ही समझ लेते हैं जबकि दोनों अलग-अलग चीजें हैं। दोनों ही नार‍ियल के पेड़ से निकलती है लेक‍िन ताजा रस को नीरा और उसके फर्मेंट रूप को ताड़ी कहा जाता है। वहीं, नीरा स्वाद में मीठा जबकि ताड़ी खट्टी होती है।

PunjabKesari

100 से अधिक बीमारियों का काल

शोध की मानें तो नीरा का सेवन 100 से अध‍िक बीमार‍ियों को दूर करने में कारगार है। पेड़ से तुरंत निकालने के बाद इसका सेवन कर लें क्‍योंक‍ि ज्‍यादा देर खुला छोड़ने से इसके गुण खत्‍म होने लगते हैं। महाराष्‍ट्र, तमि‍लनाडु, गुजरात, केरल, आंध्रप्रदेश जैसे राज्‍यों में यह आसानी से मिल जाता है।

चलिए अब आपको बताते हैं नीरा पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाव

गर्मी में इसका सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है क्योंकि इसमें 84% पानी होता है। साथ ही इससे आपको एनर्जी भी मिलती है।

कमजोरी दूर करे

नीरा का सेवन कमजोरी, सुस्ती, थकावट दूर करने में भी मददगार है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

पेट के लिए फायदेमंद

पेट से जुड़ी बीमार‍ियों को दूर करने में भी नीरा काफी मददगार है। हफ्ते में 1 बार इसका सेवन कब्ज, एसिडिटी, आंत की समस्याओं को दूर रखता है।

यूरिन में जलन

शरीर में पानी की कमी या किसी और वजह से यूरिन पास करते समय जलन होता है तो इसका सेवन करें। नीरा पीने से यह समस्या दूर होती है।

खून की कमी या एनीम‍िया करे दूर

शरीर में खून या व्हाइट सेल्स की कमी है तो इसका सेवन करें। इसमें आयरन व जिंक होता है, जो एनीमिया को दूर करने में मददगार है।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप वजन बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका सेवन करें। आपको खुद रिजल्ट देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

टीबी की बीमारी दूर करने में फायदेमंद 

टीबी जैसी गंभीर बीमार‍ी में भी नीरा पीना फायदेमंद है। डॉक्टर्स भी टीबी की बीमारी में इसे पीने की सलाह देते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा नीरा आईज ड्राईनेस, जलन, खुजली, धुंधलापन, कंजक्टिवाइटिस को दूर रखने में भी मदद करता है।

पीलिया

नीरा का सेवन करने से पीलिया के लक्षण नजर भी कम होते हैं और जल्दी रिकवरी होती है। 

PunjabKesari

Related News