27 APRSATURDAY2024 9:12:28 AM
Nari

Relationship Tip: लड़कियों को नहीं पसंद आती लड़कों की ये आदतें,भूलकर भी न करें ऐसी बात

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Mar, 2022 10:37 AM
Relationship Tip: लड़कियों को नहीं पसंद आती लड़कों की ये आदतें,भूलकर भी न करें ऐसी बात

लड़के हर बार लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बहुत से प्रयास करते हैं। लेकिन लड़कियां आसानी से मानती नहीं हैं। बार-बार उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ता है। जिस कारण लड़के परेशान हो जाते हैं। अगर आप अपनी किसी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने का सोच रहे हैं तो ऐसी कोई बात न करें जिससे आपका बना बनाया रिश्ता खराब हो जाए।

 

अपने से  बड़ा समझने वालों को नहीं करती पसंद

लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते जो खुद को बहुत ही होशिहार समझते हैं। लड़कों की आदत होती है हवा में बातें करना और लड़कियां ये उनकी आदत बिल्कुल पसंद नहीं करती । लड़के अपने से आगे किसी को कुछ नहीं समझते । ये आदत के कारण अक्सर उन्हें लड़कियों से रिजेक्शन झेलना पड़ सकता है। लड़कियों को इम्प्रेस करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें।

PunjabKesari


हर बात पर ज्ञान देने वाले लड़के

लड़के खुद को बहुत ही महान समझते हैं। वो अक्सर हर बात पर ज्ञान देना शुरु कर देते हैं। उनकी ये आदत लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। छोटी से छोटी बात पर ज्ञान देने वाले लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। वो अपनी जिंदगी खुलकर एन्जॉय करना चाहती हैं। ज्ञान वाली बातें उन्हें गुस्सा दिला सकती। इसलिए ऐसी बातें करके उन्हें परेशान न करें।


बहुत ही ज्यादा हां में हां मिलाने वाले

कई लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए हर बात में हां मिला देते हैं। शुरुआत में ये आदत अच्छी लगती है। लेकिन धीरे- धीरे उन्हें लगता है कि आप का अपना कोई स्टैंड नहीं है। लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल नहीं पसंद आते जिनका कोई स्टैंड न हो। इसलिए आपको ऐसी कोई आदत है तो उसे सुधार लें

PunjabKesari

बच्चे जैसा व्यवहार

लड़कियों को बच्चों जैसी हरकत करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। आप देखने में कितने भी सुंदर हो लेकिन अगर आपकी आदतें बच्चों की तरह हैं तो यह बात लड़कियों को गुस्सा दिला सकती हैं।

आदेश देने वाले लड़के

लड़कों को ज्यादातर हकुमत चलाने का शोक होता है। जो आदत लड़कियों को  बिल्कुल पसंद नहीं आती। किसी को डरा धमका कर अपना काम करवाने वाले लड़के भी लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। आपको भी ऐसी आदत है तो उसे सुधार लें।

PunjabKesari

 

 

 

Related News