20 OCTSUNDAY2024 6:02:32 PM
Nari

सोहेल खान के लिए जिससे तोड़ी थी सगाई अब उसी के प्यार में Salman Khan की भाभी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Oct, 2024 11:20 AM
सोहेल खान के लिए जिससे तोड़ी थी सगाई अब उसी के प्यार में Salman Khan की भाभी

नोरी डेस्क: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान का परिवार काफ़ी सुर्खियों में हैं। सलमान खान को खास प्रोटेक्शन दी जा रही है जहां एक तरफ पूरा खान परिवार परेशान है, वही सलमान की एक्स भाभी अपने नए प्यार के लिए लाइमलाइट में हैं। सलमान खान की भाभी नम्बर 2  यानी सीमा सजदेह ने सोहेल को तलाक दिया तो सब हैरान रह गये कि आख़िर शादी के इतने सालों बाद क्या हो गया। दोनों शादी के 24  साल बाद अलग हुए जो सच में शॉकिंग था। ख़ैर सलमान खान की एक्स-भाभी सीमा को अपनी ज़िंदगी में दोबारा प्यार मिल गया है और उन्होंने ने खुद अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है और जब आप उस प्यार का नाम सुनेंगे तो और भी हैरान हो जाएंगे। 

विक्रम आहूजा हैं सीमा के नए बॉयफ्रेंड

सीमा सजदेह ने नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में इस बात का खुलासा किया है कि उनकी लाइफ में प्यार की दोबारा एंट्री हो गई है। जी हां, ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के एक एपिसोड में सीमा ने नए बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है और अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है और बताया कि वह तलाक के बाद अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गई हैं।  सीमा सजदेह ने बॉयफ़्रेंड का नाम रिवील करते बताया कि वो विक्रम आहूजा नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं और अब मुंबई के लोअर परेल इलाके में उनका नया ठिकाना है। इस दौरान सीमा और विक्रम दोनों नजर आते हैं, लेकिन सीमा के बॉयफ्रेंड का फेस नहीं दिखाई देता है।

PunjabKesari

सोहेल खान के लिए घर से भागी थीं सीमा सजदेह

बड़ी बात ये है कि जिस विक्रम को सीमा डेट कर रही हैं उनसे ही कई साल पहले सीमा सगाई तोड़ चुकी हैं वो भी अपने एक्स-हबी सोहेल खान के लिए ही। जी हां, सोहेल खान से शादी करने के लिए सीमा सजदेह अपने घर से भाग गई थीं। सीमा अपनी और विक्रम की सगाई के ठीक बाद घर से भाग गई थीं और सोहेल खान से शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं, निर्वान खान और योहान खान।ख़ैर अब सोहेल और सीमा एक साथ नही हैं। दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। सीमा की ज़िंदगी में तो उनका पुराना प्यार ही लौट आया है लेकिन सोहेल सीमा से अलग होने के बाद कितना आगे बढ़ चुके है ये कभी कन्फ़र्म नही हुआ। 

Related News