29 APRMONDAY2024 7:23:30 AM
Nari

Diwali 2021: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये चीजें, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Oct, 2021 11:02 AM
Diwali 2021: घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये चीजें, सालभर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली का त्योहार दुनियाभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से शुरु होकर भाई दूज तक चलती है। इस साल 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी धरती आकर अपने भक्तों के घर वास करती है और उन्हें आशीर्वाद देती है। ऐसे में देवी मां का स्वागत करने के लिए लोग कुछ दिनों पहले ही घर की सफाई, रंगाई, पुताई आदि करने लगते हैं। घर को खासतौर पर सजाया जाता है। वहीं ज्योतिष व वास्तुशास्त्र अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें बनाने व लटकाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह

घर के मेन गेट पर धन की देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह बनाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि पैरों के निशान घर के अंदर की ओर हो‌। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि देवी मां दिवाली की रात सीधे आपके घर आएं। साथ ही आपको और परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दें।

PunjabKesari

स्वास्तिक

घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे दिवाली के दिन लगा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो रोली से स्वास्तिक बना लें। मान्यता है इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

PunjabKesari

तोरण

धार्मिक मान्यताओं अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में वास करती है। ऐसे में माता रानी के आगमन में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। आम, केले, फूलों से बने तोरण बेहद शुभ माने जाते हैं। इसलिए आप तोरण को धनतेरस के शुभ दिन पर लगाएं। साथ ही इसे दिवाली के अगले दिन तक जरूर रखें।

 ‌PunjabKesari

रंगोली

किसी भी शुभ कार्य व त्योहार में रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे परिवार में शांति, समृद्धि ल खुशहाली बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है। इसलिए दिवाली के दिन घर के मेन गेट पर रंगोली जरूर बनाएं। इसके अलावा घर पर बनी रंगोली के पास एक पानी से भरा कलश रखें।

PunjabKesari

Related News