13 SEPSUNDAY2026 2:46:59 PM
Nari

शाहरुख खान की एक्ट्रेस दूसरी बार बनने जा रहीं मां, 41 की उम्र में सुनाई खुशखबरी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Sep, 2026 02:31 PM
शाहरुख खान की एक्ट्रेस दूसरी बार बनने जा रहीं मां, 41 की उम्र में सुनाई खुशखबरी

नारी डेस्क : पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के घर जल्द ही एक बार फिर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। 'रईस' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकीं माहिरा ने 41 साल की उम्र में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की ओर से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। यह माहिरा और उनके पति सलीम करीम का पहला बच्चा होगा।

PunjabKesari

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी खुशखबरी

माहिरा खान ने 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग की फ्लोई गाउन में नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह पर्दे के पीछे खड़ी होकर अपने बेबी बंप को हाथों से थामे दिखाई दे रही हैं। इसी तस्वीर के जरिए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। माहिरा ने इस खुशखबरी को बेहद सादगी के साथ फैंस के साथ शेयर किया। उनका यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं देने लगे। माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की थी। अब करीब तीन साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके पहले पति अली अस्करी से उनका 17 वर्षीय बेटा अजलान है।

PunjabKesari

TIFF में भी दिखाया बेबी बंप

माहिरा ने यह खुशखबरी ऐसे वक्त शेयर की है, जब वह Toronto International Film Festival (TIFF) 2026 में नजर आईं। यहां उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। इस दौरान उनका लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के साथ लिखा कि लोग अपनी जिंदगी के लिए कई प्लान बनाते हैं, लेकिन आखिर में ऊपर वाले की योजना ही सबसे बड़ी होती है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं। माहिरा खान पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। भारत में उन्हें खास तौर पर शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया था। इसके अलावा पाकिस्तानी ड्रामा 'हमसफर' में खिरद के किरदार ने भी उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया। अब माहिरा अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर सुर्खियों में हैं और फैंस उनके आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related News