16 SEPWEDNESDAY2026 3:26:31 PM
Nari

कितने की है Radhika Merchant की साड़ी, जिसे पहनकर गणेश उत्सव में किया भरतनाट्यम

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Sep, 2026 02:11 PM
कितने की है Radhika Merchant की साड़ी, जिसे पहनकर गणेश उत्सव में किया भरतनाट्यम

नारी डेस्क: अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में इस बार राधिका मर्चेंट ने अपने डांस से सबका ध्यान खींच लिया। भगवान गणेश के स्वागत में उन्होंने ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर भरतनाट्यम की खूबसूरत प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो खूब चर्चा में रहा, लेकिन इसके साथ ही उनका ट्रेडिशनल लुक भी लोगों को काफी पसंद आया। खासकर उनकी गुलाबी साड़ी ने सबका ध्यान खींचा। तो आखिर राधिका की यह खास साड़ी कितने की है और इसमें क्या खास है

मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया खास आउटफिट

राधिका मर्चेंट ने इस खास मौके के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम क्रिएशन पहनी थी। यह पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी से थोड़ी अलग थी। इसका रंग रिच ज्वेल पिंक था, जिस पर खूबसूरत गोल्डन जरी का बारीक काम नजर आ रहा था। इस आउटफिट को खास तौर पर राधिका की भरतनाट्यम परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। इसका डिजाइन ऐसा रखा गया कि डांस के दौरान उनके मूवमेंट्स साफ नजर आएं और हर स्टेप के साथ आउटफिट भी खूबसूरती से फ्लो करे।

PunjabKesari

साड़ी नहीं, स्कर्ट की तरह दिया गया लुक

मनीष मल्होत्रा ने इस कांजीवरम सिल्क को बिल्कुल पारंपरिक तरीके से साड़ी की तरह पहनाने के बजाय इसे स्कर्ट का लुक दिया। इसकी प्लीटिंग और फिटिंग को इस तरह तैयार किया गया था कि भरतनाट्यम के दौरान राधिका को मूवमेंट में आसानी रहे और उनके डांस स्टेप्स भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएं। राधिका ने इसके साथ रॉयल ज्वेलरी कैरी की। उन्होंने मेकअप को काफी सिंपल रखा और बालों को भी ज्यादा हैवी स्टाइल नहीं दिया। ट्रेडिशनल ज्वेलरी और पिंक-गोल्डन आउटफिट के साथ उनका पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  गणपति उत्सव में नीता अंबानी ने लूटी महफिल, ऑरेंज साड़ी और कंधों तक फैला जड़ाऊ हार देख थमी नजरें

कितनी है इस खास साड़ी की कीमत

अब बात आती है सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली चीज की यानी इसकी कीमत। राधिका मर्चेंट के इस कस्टम आउटफिट की आधिकारिक कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसलिए इसकी कोई पक्की कीमत बताना सही नहीं होगा। दरअसल, यह बाजार में मिलने वाली कोई सामान्य रेडीमेड कांजीवरम साड़ी नहीं है। इसे खास तौर पर राधिका की डांस परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें हाथ से बुना कांजीवरम सिल्क, खास तरह की प्लीटिंग और हैंड एम्ब्रॉयडरी जैसे काम शामिल हैं। ऐसे में इसकी कीमत सामान्य कांजीवरम साड़ियों से काफी अलग हो सकती है।

PunjabKesari

फिलहाल, इसकी सही कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन राधिका का यह कस्टम लुक गणेश उत्सव के सबसे चर्चित फैशन लुक्स में जरूर शामिल हो गया है।
 
 

Related News