16 SEPWEDNESDAY2026 11:43:03 PM
Nari

रिश्ता निभाना Khan Brothers से सीखें! पिता ने सीने से लगाया और बेटों ने Arpita के सपने पूरे किए

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Sep, 2026 06:19 PM
रिश्ता निभाना Khan Brothers से सीखें! पिता ने सीने से लगाया और बेटों ने Arpita के सपने पूरे किए

नारी डेस्कः हर साल सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान के घर बप्पा विराजमान होते हैं। पूरा खान परिवार धूमधाम से बप्पा का स्वागत करते हैं और फिर बप्पा का विसर्जन भी पूरा परिवार पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। अर्पिता की कुछ वीडियोज वायरल हो रही है जिसमें वह बड़े भाई और यूलिया को आरती सही तरीके से करने को बोल रही है। वैसे सब जानते हैं कि अर्पिता में तीनों भाइयों की जान बसती है, हालाकि अर्पिता उनकी सगी बहन नहीं है लेकिन तीनों भाई अपनी बहन पर जान छिड़कते हैं।
PunjabKesari

एक समय सलीम खान और हेलेन ने उन्हें सड़क किनारे रोते देखा था, सलीम खान से रहा नहीं गया और उन्होंने बच्ची को सीने से लगाया, हेलेन ने भी सलीम की खुशी के खातिर सड़क पर रोती हुई नन्हीं सी बच्ची को मां का प्यार दिया और उस बच्ची का नाम अर्पिता खान शर्मा है क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बच्ची को भगवान ने उन्हें अर्पित किया है इसलिए उनका नाम अर्पिता रखा गया।

PunjabKesari

अर्पिता खान का जन्म मुंबई में ही हुआ था। खबरें कहती हैं कि एक दिन अर्पिता उन्हें उन्हें सड़क किनारे फुटपाथ पर अपनी मरी मां के पास रोती मिली थी। छोटी बच्ची को देखकर सलीम खान से रहा नहीं गया और वे अर्पिता को घर लाए। बाद में उन्होंने बच्ची को कानूनी तौर पर गोद भी लिया। इस फैसले में हेलन ने उन्हें अपना साथ दिया। इस तरह अर्पिता खान हेलन और सलीम खान की बेटी बन गई।
PunjabKesari
 
बता दें कि सलीम खान के 5 बच्चों में अर्पिता सबसे छोटी है। बच्चों में सलमान खान सबसे बड़े है। उसके बाद अरबाज खान, अलवीरा अग्निहोत्री, सोहेल खान और फिर अर्पिता खान हैं। अर्पिता ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। साल 2014 में अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से हुई। कपल के दो बच्चे, बेटा आहिल और बेटी आयत। आयुष फिल्मों में एक्टिव है। दोनों एक पार्टी में मिले थे। वहीं से दोनों प्यार में पड़े और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अर्पिता परिवार के मामले में सबसे लक्की है और खान परिवार के इस नेक काम की हमेशा से दुनिया तारीफ करती रही है।

Related News