16 SEPWEDNESDAY2026 4:47:48 PM
Nari

सचिन तेंदुलकर की बहू ने सास-ननद से चुना बिल्कुल अलग लुक, ब्राइट पिंक साड़ी में  खींचा सबका ध्यान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Sep, 2026 04:00 PM
सचिन तेंदुलकर की बहू ने सास-ननद से चुना बिल्कुल अलग लुक, ब्राइट पिंक साड़ी में  खींचा सबका ध्यान

 नारी डेस्क:  सचिन तेंदुलकर का परिवार जब भी किसी खास मौके पर साथ नजर आता है, तो फैंस की नजर उनके देसी लुक्स पर जरूर टिक जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सारा तेंदुलकर अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ एक जैसे रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि सानिया चंडोक ने सबसे अलग रंग चुनकर अपना लुक तैयार किया। ब्राइट पिंक साड़ी में सानिया का अंदाज इतना खूबसूरत था कि पूरे परिवार के बीच उनका लुक अलग से हाइलाइट हो गया।

ब्राइट पिंक साड़ी में सानिया का रॉयल अंदाज

सानिया चंडोक ने रिंपल और हरप्रीत लेबल की ब्राइट पिंक साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर सुनहरी जरी, सितारों और बारीक कढ़ाई का काम किया गया है, जो इसे काफी रिच लुक दे रहा था। खासतौर पर पल्लू पर किया गया काम बेहद खूबसूरत नजर आया। सानिया ने इसके साथ कोहनी तक की स्लीव वाला मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसकी स्लीव्स पर बीड्स की डिटेलिंग थी। उन्होंने साड़ी को परफेक्ट प्लीट्स के साथ ड्रेप किया और पल्लू को हाथ में ओपन रखा। इस तरह उन्होंने हैवी साड़ी को भी काफी ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया।

PunjabKesari

जूलरी भी रही खास

सानिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कुंदन और अनकट डायमंड का चोकर पहना, जिसमें नीचे हरे रंग के पन्ना ड्रॉप्स लगे थे। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, मांग टीका और कलाई में कड़े पहने। हैवी जूलरी के बावजूद उनका मेकअप काफी सॉफ्ट और एलिगेंट था। बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ हाफ अप-हाफ डाउन स्टाइल में रखा, जिससे पूरा लुक और भी खूबसूरत लग रहा था।

सारा तेंदुलकर ने मां के साथ की ट्विनिंग

वहीं, सारा तेंदुलकर ने अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ ग्रीन साड़ी में ट्विनिंग की। सारा ने रितु कुमार की ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर बारीक सुनहरी जरी से बूटी का काम था। बॉर्डर पर फ्लोरल बेल वाली एम्ब्रॉयडरी ने साड़ी की खूबसूरती बढ़ा दी थी। सारा ने इसके साथ स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज पहना, जिस पर सेक्विन और बीड्स का हैवी काम था। इस ब्लाउज ने उनके ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा मॉडर्न टच दिया।

ये भी पढ़ें:  कितने की है Radhika Merchant की साड़ी, जिसे पहनकर गणेश उत्सव में किया भरतनाट्यम

गजरे ने बढ़ाई सारा के लुक की खूबसूरती

सारा ने अपने साड़ी लुक के साथ स्टेटमेंट कुंदन नेकलेस, मैचिंग डैंगलर ईयररिंग्स और कंगन पहने। बालों को हाफ पिनअप करके उसमें गजरा लगाया, जो उनके लुक को एकदम देसी टच दे रहा था। माथे पर छोटी-सी बिंदी और पीच-पिंक लिप्स के साथ सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

बेटी के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अंजलि

अंजलि तेंदुलकर भी ग्रीन सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी का रंग सारा की साड़ी से थोड़ा गहरा था। साड़ी पर सुनहरी जरी की बूटियां और चौड़ा बॉर्डर था। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ ओपन पल्लू में कैरी किया। अंजलि ने गले में हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और हरे-गोल्डन रंग की चूड़ियां पहनीं। हाथ में गोल्डन क्लच के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। मां-बेटी की ट्विनिंग काफी खूबसूरत लगी, लेकिन सानिया का ब्राइट पिंक लुक उन्हें सबसे अलग दिखा रहा था।

अर्जुन और सचिन का भी दिखा देसी अंदाज

इस मौके पर अर्जुन तेंदुलकर भी अपनी मां और बहन के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। उन्होंने ग्रीन कुर्ता पहना था, जिसकी नेकलाइन को गोल्डन वर्क और सेक्विन से सजाया गया था। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने परिवार से थोड़ा अलग रंग चुना। वह ऑरेंज कुर्ते में नजर आए, जिसकी नेकलाइन और कंधों पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। पापा-बेटे का यह देसी अंदाज भी काफी अच्छा लगा।

PunjabKesari

सारा और सानिया से ले सकती हैं फेस्टिव फैशन टिप्स

अगर आप भी किसी पूजा या फेस्टिवल में ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं, तो सानिया और सारा के लुक से कुछ आसान टिप्स ले सकती हैं। फेस्टिव मौके पर रानी पिंक, टील या ग्रीन जैसे रिच कलर्स चुनें। अगर साड़ी पर हैवी जरी या बूटी का काम है, तो उसके साथ एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज लुक को और खूबसूरत बना सकता है।

हैवी साड़ी के साथ स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स भी काफी अच्छे लगते हैं। वहीं, बालों में गजरा या फूल लगाने से लुक में देसी खूबसूरती बढ़ जाती है। अगर साड़ी और जूलरी दोनों हैवी हैं, तो मेकअप को सॉफ्ट रखें और छोटी-सी बिंदी के साथ लुक को पूरा करें।
 

Related News