10 AUGMONDAY2026 10:19:18 AM
Nari

इस रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट Pineapple Sandesh !

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Aug, 2026 07:09 PM
इस रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट Pineapple Sandesh !

नारी डेस्क : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिठास से जुड़ा है। इस खास मौके पर अगर आप बाजार की मिठाई की जगह घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो पाइनएप्पल संदेश एक बेहतरीन ऑप्शन है। बंगाली मिठाई संदेश को पाइनएप्पल के स्वाद के साथ मिलाकर बनाई गई यह मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। ऊपर से केसर, पिस्ता, बादाम, अनार और चांदी के वर्क की सजावट इसे देखने में भी बेहद खूबसूरत बना देती है। तो इस रक्षाबंधन जरूर ट्राई करें यह आसान और स्वादिष्ट पाइनएप्पल संदेश।

Servings - 4

PunjabKesari

INGREDIENTS

गुनगुना दूध – 30 मिलीलीटर
केसर – 1/4 चम्मच
सिरका – 30 मिलीलीटर
पानी – 30 मिलीलीटर
दूध – 1.5 लीटर
ठंडा पानी – 500 मिलीलीटर
कॉर्न फ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
चीनी – 80 ग्राम
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
पाइनएप्पल – 380 ग्राम
पिस्ता – सजाने के लिए
बादाम – सजाने के लिए
चांदी का वर्क – सजाने के लिए
अनार – सजाने के लिए

बनाने की विधि

1. एक बाउल में 30 मिलीलीटर गुनगुना दूध और 1/4 चम्मच केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
2. एक दूसरे बाउल में 30 मिलीलीटर सिरका और 30 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक तरफ रख दें।
3. एक भारी तले वाले पैन में 1.5 लीटर दूध डालकर उबाल आने दें।
4. अब इसमें सिरके वाला मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक दूध फटने न लगे।
5. गैस बंद कर दें और फटे हुए दूध को छान लें।
6. अब इसमें 500 मिलीलीटर ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह धो लें।
7. छैना को अच्छी तरह दबाकर उसका पूरा पानी निकाल दें। इसे 20-25 मिनट के लिए रख दें।
8. तैयार छैना को साफ सतह पर रखें और 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलकर गूंधें।
9. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, 80 ग्राम चीनी और 1 चम्मच इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह गूंधें।
इसे एक बाउल में निकाल लें।
10. अब एक पैन में तैयार मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं।
11. गैस बंद करके इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
12. एक बोर्ड पर पाइनएप्पल के टुकड़े रखें और उसके ऊपर तैयार संदेश की थोड़ी मात्रा रखें।
13. अब इसे तैयार केसर वाले दूध, पिस्ता, बादाम, चांदी के वर्क और अनार से सजाएं। इसके बाद 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। 
14. ठंडा-ठंडा पाइनएप्पल संदेश सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News