15 DECMONDAY2025 12:57:34 AM
Nari

#Boycott Maldives ट्रेंड के बीच बॉलीवुड स्टार्स ने की लोगों से लक्षद्वीप जाने की अपील, शेयर किए पोस्ट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Jan, 2024 06:02 PM
#Boycott Maldives ट्रेंड के बीच बॉलीवुड स्टार्स ने की लोगों से लक्षद्वीप जाने की अपील, शेयर किए पोस्ट

पीएम मोदी ने चार जनवरी को लक्षद्वीप का दौरा पर गए हुए हैं और यहां कि हसीन हारियाली और बीच के नजारे सब को दिखते हुए लक्षद्वीप आने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने स्नॉर्कलिंग की, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

ये तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। जिन लोगों ने पहले लक्षद्वीप एक्सप्लोर नहीं किया है वो यहां की खूबसूरती देखकर हैरान थे। कई लोगों ने इसे मालदीव से बेहतर पर्यटन स्थल भी बताया। हालांकि मालदीव के एक मंत्री को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसको लेकर एक विवादित पोस्ट किया। बस फिर क्या था? भारत कहां चुप रहने वाला था। दोनों देशों के यूजर्स के बीच कहासुनी होने लगी और #Boycott Maldives भी ट्रेंड करने लगा।  आप भी डालिए इन ट्वीट्स पर एक नजर...

बॉलीवुड स्टार्स उतरे स्पोर्ट में

इसके बाद अक्षय कुमार, सलमान खान, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र करते हुए लोगों से लक्षद्वीप जाने की अपील की। अक्षय ने मालदीव के नेताएं की गई अपमानजनक  टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट साझा नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- , 'मालदीव के प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की गईं। आश्चर्य है कि वे उस देश में ऐसा कर रहे हैं, जो उन्हें अधिकतम संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन हम ऐसा क्यों करें इस तरह की अकारण नफरत बर्दाश्त करें? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन पहले गरिमा। आइए हम भारतीय द्वीपों का पता लगाने का फैसला करें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।'

इसके अलावा सलमान खान ने भी लक्षद्वीप को सुंदर और साफ बताते हुए लोगों ने इस खूबसूरत द्वीप को एक्सप्लोर करने की अपील की।  

वहीं जॉन  अब्राहम ने भी समुद्र तटों की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, 'अद्भुत भारतीय आतिथ्य, अतिथि देवो भव के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ, लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।' 

श्रद्धा कपूर ने एक्स पर लिखा, 'ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर फोमो बना रहे हैं। लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट और तट रेखाएं हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं। मैं इस साल एक छुट्टी बुक करने की कगार पर हूं।

कंगना ने भी लगाई मालदीव सरकार की क्लास

वहीं इन सब में पंगा क्वीन कंगाना कहां चुप रहने वाली थी। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा- 'एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। मालदीव का यह प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवादी और अज्ञानी है। मिस्टर जाहिद, लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है, जिसका अर्थ है कि यह लगभग अछूता, अज्ञात और अप्रयुक्त प्राकृतिक द्वीप है। अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्रोत के साथ संरेखण और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की कच्ची, अछूती सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।'

कहना गलत नहीं होगा कि विवाद काफी बढ़ गया है कि अब तो मशहूर हस्तियां भी इस मुद्दे में शामिल हो गई हैं। अब देखना ये होगा कि भड़के भारतीय जो खुद सबसे ज्यादा मालदीव जाते हैं, उन्हें शांत करने के लिए मालदीव सरकार कैसे अपनी गलती सुधारती हैं। फिलहाल तो इंटरनेट पर  'बॉयकॉट मालदीव' खूब  ट्रेंड कर रहा है।
 

Related News