20 APRSATURDAY2024 12:12:32 PM
Nari

किडनी स्टोन में फायदेमंद है आंवला के बीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Jan, 2021 03:13 PM
किडनी स्टोन में फायदेमंद है आंवला के बीज, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

आंवला में विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण होते हैं। इसका कच्चा, मुरब्बा, अचार या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। बात इसके बीजों की करें तो अक्सर लोग इसे फेंक देते हैं। मगर असल में, आंवला के बीजों में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से सेहत व स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में आंवला के बीजों से मिलने वाले फायदे बताते हैं...

PunjabKesari

किडनी स्टोन में कारगर

एक रिसर्च के अनुसार, किडनी की समस्या से परेशान लोगों को आंवला के बीजों के तैयार पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन की परेशानी दूर होने के साथ यूरीनेशन में पथरी के कारण होने वाली जलन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आंवला के बीजों को पीस लें। रोजाना 1 छोटा चम्मच पाउडर को 1 गिलास पानी के साथ सेवन करें। अगर आप इसका चूर्ण नहीं बना सकते हैं तो रोजाना इसे कच्चा या जूस के रूप में सेवन करें। 

PunjabKesari

बुखार में फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने व बीमारियों से बचाने का काम करता है। ऐसे में इसके बीजों से तैयार चूर्ण का सेवन करने से बुखार, खांसी-जुकाम आदि ठीक होने में मदद मिलती है। साथ ही फेफड़े साफ होते हैं। इसतरह सांस से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है। 

नाक से खून बहने पर फायेदमंद

शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाने के कारण नकसीर फूट जाती है। इसके कारण नाक से खून बहने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंवला के बीजों को घी में तलें। फिर इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। तैयार पेस्ट को माथे पर लगाएं। इससे फायदा मिलेगा। 

आंखों की से जुड़ी समस्याएं होगी दूर 

अक्सर घंटोंं लगातार काम करने से आंखों में जलन, खुजली,दर्द व रेडनेस होने लगता है। ऐसे में आंवला के बीजों पीस कर आंखों पर फेसपैक की तरह लगाएं। इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होकर एकदम फ्रेश फील होगा। इस पेस्ट के अलावा आंवला रस की 1-2 बूंदें आंखों में डालें। इससे आंखों की थकावट व दर्द कम होकर आराम मिलता है।

PunjabKesari

सफेद पानी आने की समस्या से द‍िलाए छुटकारा

कई लड़कियों को ल्यूकोरिया यानि सफेद पानी की परेशानी होती है। ऐसे में इस समस्या को ठीक करने के लिए आंवला के बीजों का पाउडर हफ्ते में 2 बार खाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा 3 आंवले के बीज में 6 ग्राम पानी डालकर मिक्सी में पेस्ट बनाएं। उसके बाद इसमें 1 गिलास पानी में मिलाएं। मिश्रण को छानकर 1 छोटा चम्मच शहद और जरूरत अनुसार मिश्री मिलाएं। तैयार पानी का दिन में 1 बार सेवन करें। इससे व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। 

स्किन के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ स्किन के लिए आंवला बीज बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन की परेशानी दूर होकर चेहरा साफ और ग्लोइंग नजर आता है। इसके लिए आंवला के बीजों का पाउडर और नारियल तेल मिलकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे इस्तेमाल करने से स्किन में जलन, खुजली, रेडनेस की परेशानी दूर होने में मदद मिलेगी। 

Related News