
नारी डेस्क: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक इस साल पांचवीं बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने उनके चौथे बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि यूट्यूबर अभी और बच्चे करेंगी क्योकि वह अपने खानदान को और बढ़ाना चाहते हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी दूसरी पत्नी गुड न्यूज दे रही है। ऐसे में फैंस को लग रहा है कि अरमान मलिक छठी बार पिता बनने जा रहे हैं।

हाल ही के वीडियो में अरमान मलिक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वह अपनी दूसरी पत्नी कृतिका को देखकर कहते हैं- लड़की शर्मा रही है। फिर अरमान की पहली पत्नी पायल हैरानी जताती हुए कहती हैं कि तभी मैं सोचूं ये इतनी माेटी क्यों हो रही है। फिर अरमान कहते है- घर में खुशियां ही खुशियां आने वाली है, घर में सबसे छोटा रुद्र है अब उससे भी छोटा मेहमान आने वाला है।

वह सभी घर में छठे बच्चे के आने से बेहद खुश हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये बच्चा अरमान का है तो आप गलत हैं, क्योंकि कृतिका नहीं उनकी बहन प्रेग्नेंट है जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। अरमान मलिक ने 2011 में पायल से शादी की और बाद में उनके घर चिरायु मलिक नाम के बेटे का जन्म हुआ। उनके जुड़वां बच्चे, तूबा और अयान भी हैं। छह साल बाद, 2018 में, अरमान ने अपनी पहली शादी को कानूनी रूप से खत्म किए बिना पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। उनका ज़ैद नाम का एक बेटा भी है।

2024 में बिग बॉस OTT में हिस्सा लेने के बाद इन तीनों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विवादित रियलिटी शो में हिस्सा लेने की वजह से तीनों को नफ़रत का सामना करना पड़ा और उन पर एक से ज़्यादा शादियां करने (पॉलीगैमी) को बढ़ावा देने का आरोप लगा। इसलिए, शो से बाहर होने के बाद पायल ने अरमान से तलाक लेने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बाद में पायल ने अपना फ़ैसला बदल लिया, अब वह अरमान के 4 बच्चों की मां है।