07 MAYTUESDAY2024 7:55:31 PM
Nari

Angad Bedi पर टूटा दुखों का पहाड़! पिता बिशन सिंह का सिर से उठा साया

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Oct, 2023 06:06 PM
Angad Bedi पर टूटा दुखों का पहाड़! पिता बिशन सिंह का सिर से उठा साया

देश में इन दिनों जहां एक तरफ नवरात्रि की धूम देखने को मिली रही है, वहीं एक्टर अंगद बेदी के घर पर मातम छाया हुआ है। एक्टर के पिता और जाने- माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन बेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो 77 साल के थे। इस खबर के बाहर आते ही बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।  बिशन सिंह का जन्म 25 सितंबर 1946 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर 1966 में शुरू किया था और 1979 तक उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट्स लिए।   बिशन जी ने बॉलीवुड में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। वो  अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' में नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नेहा धूपिया के सुसर थे बिशन सिंह बेदी

 

एक्ट्रेस नेहा धूपिया  एक्टर अंगद बेदी की वाइफ हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस घटना के बाद से दोनों अंगद और नेहा सदमे में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर फिलहाल कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। 


बीसीसीआई ने किया बिशन सिंह को याद

बता दें बिशन सिंह अपने समये के महान स्पिनर थे, जिसके सामने बड़े- बड़े बैट्समैन हार मान जाते हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिशन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। आप भी डालिए इस ट्वीट पर एक नजर....


वहीं देश के प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस महान क्रिकेटर को याद करते हुए ट्वीट किया है।

सब दिवंगत क्रिकेटर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
 

Related News