08 SEPSUNDAY2024 2:47:43 PM
Nari

Ambani Ladies का फैशन भी Aishwarya की इस साड़ी के आगे फेल, Pure Gold में लदी थी विश्व सुंदरी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Jul, 2024 12:48 PM
Ambani Ladies का फैशन भी Aishwarya की इस साड़ी के आगे फेल, Pure Gold में लदी थी विश्व सुंदरी

नारी डेस्क: इन दिनों बच्चन फैमिली काफी सुर्खियों में बनी हुई है और सुर्खियों में रहने की वजह, ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता है। कहा जा रहा है दोनों में कुछ सही नहीं चल रहा, इसी बीच दोनों की शादी की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये शादी भी खास शादियों में से एक थी।

ऐश्वर्या राय उस समय की महंगी ब्राइड बनी थी। वह एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ब्राइडल बनी थी और जो साड़ी उन्होंने अपनी शादी में पहनी थी उसकी कीमत 75 लाख रु. थी। भई, उस समय में इतनी महंगी साड़ी पहनना सच में बहुत बड़ी बात थी। कई दिनों तक तो उनकी साड़ी के ही चर्चे होते रहे थे। चलिए आपको ऐश्वर्या की वेडिंग लुक के बारे में ही बताते हैं।

PunjabKesari

20 अप्रैल 2007 को शादी में बंधी ऐश्वर्या ने अपनी शादी के लिए एकदम प्योर साउथ इंडियन ब्राइडल लुक चूज की थी। उनकी शादी की साड़ी उनकी खास दोस्त ने ही डिजाइन की थी। जी हां, इंडिया की फेमस कॉस्ट्यूम ऐंड फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने ऐश्वर्या के लिए खास कांजीवरम साड़ी तैयार की थी जो प्योर गोल्ड से बनाई गई थी।  कांजीवरम साड़ी पर वर्क भी ऑथेंटिक कांजीवरम साड़ी बनाने वाले एम्ब्रॉइडर्स से ही करवाया गया था। इस गोल्डन साड़ी को प्योर सिल्क से बनाया गया था। साड़ी के बार्डर को सोने के धागों से मढ़ा गया था। साथ ही ब्लाउज और साड़ी पर दिखने वाले क्रिस्टल दुनिया के सबसे महंगे क्रिस्टल बेचने वाली कंपनी स्वारोवस्की (Swarovski) से लिए गए थे।

PunjabKesari

एश्वर्या की यह साड़ी उस समय की कीमत में 75 लाख रु. की थी। किसी एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी शादी में इतनी महंगी साड़ी पहनी थी। इतनी खूबसूरत साड़ी पहने ऐश्वर्या किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थी, उस समय ऐश्वर्या की साड़ी और ब्राइडल लुक, लंबे समय तक 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी रही थी।

साड़ी ही नहीं ऐश्वर्या का पूरा गेटअप ही साउथ इंडियन था क्योंकि ऐश्वर्या साउथ इंडियन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। साड़ी से लेकर बालों की हेयरस्टाइल और यहां तक कि गहने भी, पूरी तरह से उन्हें साउथ इंडियन ब्राइडल लुक दे रहे थे।  ऐश्वर्या के सभी गहनों को 22 कैरट गोल्ड से तैयार किया गया था जिसमें बेशकीमती हीरे और स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया था। यहां तक कि बालों में भी ऐश्वर्या ने फूलों के साथ सोने की पिन्स लगाई थीं। उनकी फोटोज में आप साफ देख सकते हैं कि ब्राइड बनी ऐश्वर्या सिर से लेकर पैर तक, कई किलो सोना पहना था। ट्रडीशनल लंबी गजरे वाली चोटी में सोने के आभूषण लगे थे। माथा-पट्टी और चौकर व रानी हार एकदम उनकी गोल्डन साड़ी से मैच खा रहे थे।

PunjabKesari

ऐश्वर्या की एंगेजमेंट रिंग और मंगलसूत्र भी बेहद खास थे। उनकी 53 कैरट डायमंड की रिंग करीब 50 लाख रुपये की थी और ट्रेंडी डिजाइन का मंगलसूत्र 45 लाख रुपये का । उनके मंगलसूत्र में सोने और काले मोतियों के साथ बीच में पेंडेंट के रूप में थ्री डायमंड्स लगाए गए थे लेकिन शादी के करीब 4 साल बाद ऐश्वर्या ने अपना गोल्ड का डबल लेयर का लंबा और डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र बदल दिया। उन्होंने  इसकी लंबाई छोटी करवा कर सिंगल लेयर करवा दिया लेकिन पेंडेंट वही रखा। खबरों की माने तो कहा जाता है कि इसकी वजह थी उनकी बेटी आराध्या बच्चन। दरअसल यह मंगलसूत्र काफी हैवी और लंबा था इसलिए बेटी को उठाने समय आराध्या को कोई दिक्कत ना हो इसलिए उन्होंने डिजाइन बदलवा लिया था।

PunjabKesari

बता दें कि मेहंदी सेरेमनी में ऐश्वर्या ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लगीं थीं। इसके साथ उन्होंने असली फूलों से बनी ज्वैलरी पहनी थी। वहीं शादी के दिन अभिषेक बच्चन डिजाइनर अबुजानी संदीप खौसली की शेरवानी और कलियों वाला सहरा पहने नजर आए थे।

Related News