25 APRTHURSDAY2024 6:06:04 AM
Nari

घर की दीवारों को दें हाईक्लास लुक

  • Updated: 06 Feb, 2017 03:37 PM
घर की दीवारों को दें हाईक्लास लुक

Home Wallpaper : घर को डैकोरेट और आर्कषक बनाने के लिए लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं। कई लोग घर को डैकोरेशन के लिए डिजाइनर लुक देने की भी सोचते हैं। अगर डिजाइनर पेंट से घर की दीवारें सजी हो तो यह घर को खूबसूरती को चार चांद लगा देती है। अाज हम अापको घर की दीवारों को सजाने के स्टाइलिश डिजाइन के बारें में बताएंगे, जिससे अाप अपने घर को नए तरीके से डैकोरेट कर सकते है और साथ-साथ एक हाईक्लास लुक भी दें सकते हैं।

 

1. क्लासी लुक

घर को क्लासी लुक देने के लिए वुडन कलर के वॉलपेपर सिलैक्ट करें। आपको मार्किट में वुडन शेड के वॉलपेपर की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। कमरे की एक दीवार को वुडन वॉलपेपर और बाकी दीवारों को बेज, ग्रे जैसे क्लासी कलर से पेंट करवाएं।


 
2. लाइटिंग 

घर को एक स्टाइलिश लुक देने के लिए हैंगिंग पेंडैंट, शैंडलेयर वौल लैंटर्न और वॉल लाइट्स लगाएं, जिन्हें आमतौर पर ड्राइंगरूम में लगाया जाता है। 

 

3. रंग का चुनाव

आजकल दीवारों पर कॉम्बिनेशन कलर काफी चलन में है जैसे डार्क रैड के साथ वाइट या ब्राउन कलर के साथ वाइट का पेंट बहुत सुंदर लगता है।


 
4. स्टाइलिश वॉलपेपर 

घर की दीवारों को वॉलपेपर से सजाने से दीवारों की कमियां तो छिपती ही है साथ ही ट्रैंडी लुक भी मिलता है। इनको  अाप अासानी से साफ भी कर सकते हैं।

 

5. ग्राफिकल पेंटिग्स

ग्राफिकल पेंटिंग्स दीवारों को बहुत आकर्षक लुक देती हैं। इस में दीवार पर कई रंगों के उपयोग से डौट्स, सर्कल्स, क्यूब्स व स्ट्रइप्स को डिजाइन किया जाता है। 

Related News