27 OCTSUNDAY2024 5:53:54 PM
Nari

दिवाली 2024: आलिया और प्रियंका के लहंगे से पाएं ग्लैमरस लुक!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Oct, 2024 03:18 PM
दिवाली 2024: आलिया और प्रियंका के लहंगे से पाएं ग्लैमरस लुक!

नारी डेस्क:  दिवाली का त्योहार नजदीक है, और इस खास मौके पर हर किसी की चाहत होती है कि वे सबसे खूबसूरत दिखें। अगर आप भी दिवाली पार्टी के लिए लहंगा पहनने का मन बना रही हैं, तो बॉलीवुड की कुछ प्रमुख हसीनाओं के लहंगा लुक्स आपके लिए बेहतरीन प्रेरणा बन सकते हैं। आइए, जानते हैं इन स्टार्स के लहंगा लुक्स के बारे में।

आलिया भट्ट

आलिया का पिंक लहंगा आपके दिवाली लुक के लिए एकदम सही चॉइस है। यह लहंगा आपको एक ग्लैमरस और एलीगेंट लुक देगा। इसके साथ, आप सिंपल हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं और कानों में झुमके तथा हाथों में बैंगल्स पहनकर इस लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का फ्लोरल लहंगा भी दिवाली पार्टी के लिए बेहतरीन है। इसे ओपन हेयर के साथ पहनें, और गले में चोकर नेकलेस तथा हाथों में बैंगल्स डालकर इस लुक को पूरा करें। सिंपल इयररिंग्स इस लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे।

अनन्या पांडे

अनन्या का ग्रीन लहंगा लुक बेहद क्लासी है। अगर आप इस लुक को रिक्रिएट करेंगी, तो निश्चित रूप से सभी की तारीफें आपकी झोली में आएंगी। इसे ओपन हेयर और मांग टीका के साथ पहनें, और ज्वेलरी के बिना भी आप बेहद ग्लैमरस लगेंगी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: दिवाली 2024: एथनिक आउटफिट के साथ हैंडबैग को स्टाइल करने के Smart Tips!

खुशी कपूर

अगर आप कुछ नया और अलग चाहती हैं, तो खुशी कपूर का लहंगा आपके लिए परफेक्ट है। इसे ओपन हेयर के साथ कैरी करें, और कानों में हल्के झुमके पहनकर इस लुक को पूरा करें। यह लहंगा आपकी दिवाली पार्टी में चार चांद लगा देगा।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का का मल्टी कलर लहंगा भी दिवाली के लिए एक शानदार चॉइस है। इसे आप पार्टी और पूजा दोनों के लिए पहन सकती हैं। गले में चोकर नेकलेस, हाथों में बंगल्स, और कानों में झुमके पहनकर इस लुक को कंप्लीट करें। हेयर स्टाइल की बात करें तो आप इस लुक पर पोनीटेल बना सकती हैं।

PunjabKesari

दिवाली पर सही लहंगा पहनने से न केवल आपका लुक खूबसूरत बनेगा, बल्कि आप इस त्योहार के माहौल में भी रम जाएंगी। आलिया, प्रियंका, अनन्या, खुशी, और अनुष्का के इन लुक्स से प्रेरणा लेकर आप भी अपनी दिवाली को खास बना सकती हैं। तो तैयार हो जाइए अपनी पसंद के लहंगे के साथ इस दिवाली पर चार चांद लगाने के लिए!


 

Related News