26 APRFRIDAY2024 6:47:53 AM
Haryana

रेलवे की नई पॉलिसी...अब हरियाणा सरकार के पैसे से दौड़ेंगी ट्रेन

  • Updated: 13 Jan, 2016 01:23 PM
रेलवे की नई पॉलिसी...अब हरियाणा सरकार के पैसे से दौड़ेंगी ट्रेन

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हरियाणा सरकार व रेलवे की 50-50 प्रतिशत सांझेदारी के तीन प्रोजेक्ट मंजूर भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब जल्द ही हरियाणा सरकार के पैसे से ट्रैक पर रेल दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए रेलवे ने हरियाणा सरकार को कारर्पोशन का गठन करने की अनुमति दे दी है। भारतीय रेलवे के इस नए प्रपोजल के तहत अब 50 प्रतिशत धन रेलवे व 50 प्रतिशत धन राज्य सरकार खर्च कर नया निर्माण करवा सकेंगे। यह बात उन्होंने भिवानी में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

इस मौके पर भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रेलवे की इस नई योजना के तहत तीन प्रपोजल बनाकर रेलवे को भेज दिए हैं। जिसमें से एक प्रपोजल अम्बाला व दो प्रपोजल उनके भिवानी-महेन्दगढ़ संसदीय क्षेत्र के हैं, जिनमें दादरी से झज्जर होते हुए फरूख नगर व लोहारू-भिवानी रेलवे लाईन शामिल हैं। जिनका 50 प्रतिशत खर्च हरियाणा सरकार उठाएंगी।

भिवानी में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा चुनकर आए हैं। यह स्वामी विवेकानंद के संदेश को चरित्रार्थ करता है जो दर्शाता है कि युवा शक्ति समाजसेवा व राजनीति सहित हर क्षेत्र में आगे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 प्रतिशत महिला सरपंच पहले चरण में चुनकर आई हैं, जो महिला शक्ति को दर्शाता है।

सांसद ने कहा कि हरियाणा के कुछ स्थानों पर 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ है, जो यह दिखाता है कि हमारा लोकतंत्र कितना मजबूत है। उन्होंने प्रदेश सरकार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने पंचायत चुनाव के दौरान शिक्षित लोगों को ही चुनाव लडऩे का कानून बनाकर बेहतर पहल की शुरूआत की है, जिसका परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।

Related News