23 OCTWEDNESDAY2024 11:22:55 PM
Nari

महिला को White Discharge क्यों और कब होता है? जानिए कारण और देसी इलाज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Oct, 2024 08:32 PM
महिला को White Discharge क्यों और कब होता है? जानिए कारण और देसी इलाज

नारी डेस्कः महिलाओं को होने वाली हैल्थ प्रॉब्लम में एक आम समस्या व्हाइट डिस्चार्ज (White Discharge) की भी है जिसे आयुर्वेद की भाषा में श्वेद प्रगर कहा जाता है और अग्रेंजी में ल्यूकेरिया या लिकोरिया। आम भाषा में लोग इस रोग को सफेद पानी या व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या ही कहते हैं। यह समस्या आमतौर पर हर उम्र की महिलाओं को हो सकती है, लेकिन यह अधिकतर युवा महिलाओं और प्रेग्नेंट महिलाओं में देखने को मिलती है। वैसे कभी कभार ऐसा होना कोई रोग नहीं है लेकिन अगर व्हाइट डिस्चार्ज बहुत ज्यादा मात्रा में मटमैला-गाढा या बदबूदार हो तो तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहती है क्योंकि इससे महिला के शरीर में कमजोरी आने लगती हैं। हड्डियां कमजोर होने लगती है, कमर में दर्द रहता है, वजन कम होने लगता है और बालों के टूटने जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं इसलिए इसका समय पर इलाज करना जरूरी है। चलिए इस बीमारी से जुड़ी आपको जरूरी जानकारी देते हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः बिकिनी लाइन का जिद्दी कालापन हटाएं, स्किन को Fair बनाएं!

व्हाइट डिस्चार्ज (ल्यूकेरिया) है क्या? | White Vaginal Discharge Reasons

महिला की योनि (प्राइवेट पार्ट) से एक चिपचिपा व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है।  थोड़ा बहुत हो और कभी-कभार हो तो डरने वाली कोई बात नहीं रहती। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले व बाद में ऐसा होना आम है लेकिन अगर यह समस्या लगातार और कई दिनों तक बनी रहे तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच जरूर करवाएं। 

डाक्टरों के अऩुसार, इस समस्या के होने के बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ बड़े और मुख्य कारण कुछ इस तरह हैं। (likoria disease symptoms)
जैसे नियमित रुप से प्राइवेट पार्ट की साफ- सफाई ना रखना
बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना
वैजाइनल इंफेक्शन के कारण
इंटरकोर्स के बाद साफ-सफाई ना रखना
ज्यादा यौन संबंध बनाने से या अधिक बार गर्भपात करवाने से
हार्मोनल असंतुलन, फंगल इंफेक्शन, तनाव और अनहैल्दी लाइफस्टाइल और अनियमित मासिक चक्र भी इसकी वजह हो सकती है। 

यह भी पढ़ेंः औरतों को Thyroid होने की निशानियां, बीमारी कंट्रोल करने का देसी नुस्खा

व्हाइट डिस्चार्ज होने पर दिक्कत| White Discharge Symptoms 

व्हाइट डिस्चार्ज की दिक्कत के चलते महिला को थकान-कमजोरी महसूस होती है। हड्डियों में दर्द रहता है। 
प्राइवेट एरिया पर खुजली व इरीटेशन रहती है।
सिरदर्द, चक्कर आना या कब्ज जैसी दिक्कत आती है।

PunjabKesari

व्हाइट डिस्चार्ज का देसी इलाज| सफेद पानी का रामबाण इलाज | White Discharge Ka desi Ilaj

अगर आप भी किसी ऐसी समस्या से जूझ रही हैं तो कुछ देसी उपचार किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः इंटरकोर्स के बाद महिला को दर्द होने के 10 कारण

अंजीर है रामबाण दवा: इस समस्या से राहत दिलाने का सबसे बेस्ट इलाज अंजीर है। रात को 4 अंजीर अच्छे से धोकर भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट इस अंजीर को अच्छी तरह चबाकर खाएं। आप इसके पानी का सेवन भी कर सकते हैं। एक महीना लगातार यह उपाय करने से सफेद पानी की समस्या ठीक हो जाएगी।

भुने चने और गुड़: भूने हुए चनों का पाउडर बना लें और इसे गुड़ के साथ मिक्स करके रोज दूध के साथ खाएं। यह नुस्खा भी काफी असरदार है।

दूध-केले का सेवन: एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर इसमें केला मेश करके पीएं। इससे शरीर की कमजोरी भी दूर होगी और व्हाइट डिस्चार्ज से राहत भी मिलेगी। पके केले को घी, चीनी या गुड़ के साथ भी खा सकते हैं। केला योनि से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। पके केले को बीच से काटकर उसमें एक ग्राम कच्ची फ़िटकरी डालकर दिन में एक बार खाएं। 

आंवला पाउडर और शहद: आंवले के पाउडर के साथ शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार पानी के साथ इसका सेवन करते रहें। आप इसके अलावा एक कप पानी में एक चम्‍मच आंवले का पाउडर डालकर आधा होने तब उबाल लें। स्‍वाद के लिए इस काढ़े में शहद या चीनी भी मिला सकते हैं। आंवले का सेवन करें। आंवले में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। आंवले का पाउडर दो चम्मच शहद में मिलाकर पेस्ट बनाकर दिन में दो-तीन बार खाएं या आंवले का जूस भी पीएं।

PunjabKesari

गुलाब की पत्तियां: ल्यूकेरिया की समस्या से निजात पाने के लिए गुलाब के पत्ते एक बेहतर औषधि है। इसके लिए गुलाब के पत्तियों को सुखा कर इसका पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को रोज गर्म दूध में मिलाकर पीएं। इससे भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या एक हफ्ते में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Pregnancy में प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे करें गर्भवती?

डॉक्टर की सलाह जरूरी और घरेलू इलाज| White Discharge Treatment 

अगर आपको अत्यधिक डिस्चार्ज, गंध या अन्य लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत चिकित्सक सलाह लें। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लें। आप कुछ घर के छोटे छोटे नुस्खे भी फॉलो कर सकते हैं। जैसेः दही का सेवन करें, यह आंतरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
तुलसी या अदरक की चाय पिएं।
मेथी के दानों को एक लीटर पानी में उबालकर पिएं। इससे ल्यूकोरिया में पीएच लेवल बैलेंस रहता है। 
नींबू पानी पीएं और नींबू से शरीर की सफाई करें।
रोज़ाना अंडरगार्मेंट्स बदलें।
यूरिन करने के बाद वजाइना को साफ़ करें।
दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीएं।
योग और प्राणायाम करने से तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।

यह कुछ देसी उपाय है जो आपकी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देगी। आप इनमें से कोई भी एक नुस्खा फॉलो कर सकते हैं। अगर वैजाइनल इंफैक्शन ज्यादा है तो गाइनोकॉलोजिस्ट की सलाह जरूर लें।

Related News