25 APRTHURSDAY2024 2:57:07 PM
Nari

डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलवाएंगे दादी मां के नुस्खे, नहीं होगा कोई Side Effect

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Aug, 2022 04:09 PM
डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलवाएंगे दादी मां के नुस्खे, नहीं होगा कोई Side Effect

बदलते तौर तरीके ने जिंदगी जीने के तरीकों पर बहुत ही गहरा प्रभाव डाला है। बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ रहा है। त्वचा पर डार्क सर्कल्स, उम्र से पहले त्वचा पर फाईन लाइन्स जैसी समस्याएं होने लग गई हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। परंतु आप दादी मां के कुछ आसान से नुस्खों के जरिए डार्क सर्कल्स , पिंपल्स, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

ऐसे पाएं डार्क सर्कल्स से छुटकारा 

दादी-नानी मां अक्सर आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए बादाम तेल लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि बादाम तेल की कुछ बूंदे कैसे काले धब्बों को मिटा सकती हैं। 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. आप रात को 2-3 बूंदे आंखों के नीचे बादाम के तेल की लगाएं। 
. सुबह उठकर आप आंखों को ताजे पानी से धो लें। 
. 3-4 दिन में आपकी आंखों की नीचे के काले धब्बे कम हो जाएंगे । 

कील मुंहासों से मिलेगी राहत 

आप कील मुंहासों से राहत पाने के लिए दादी मां के नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंहासों के लिए आपको किसी भी तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। 

PunjabKesari

सामग्री 

शहद - 1/2 चम्मच 
दही - 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में दहीं डालें। 
. फिर इसमें शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। 
. 15 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 
. आपके चेहरे के मुंहासे दूर हो जाएंगे। 
. यह नुस्खा आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सॉफ्ट बालों के लिए देसी नुस्खा 

दादी-नानी के समय में बाल भी लंबे और घने थे। उस समय कोई शैंपऊ और कंडीशनर भी नहीं था। उस समय की महिलाएं बालों में घरेलू नुस्खे ही इस्तेमाल करते थे। 

PunjabKesari

सामग्री 

नींबू - 2-3 बूंदे
तेल - 3 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप जो भी तेल बालों में इस्तेमाल करती हैं, किसी कटोरी में उसे डाल लीजिए। 
. इसके बाद तेल में नींबू की बूंदें मिलाएं। 
. दोनों चीजों का एक पेस्ट तैयार कर लें। 
. तैयार किए गए पेस्ट को बालों में लगाएं। 
. स्कैलप पर 2-3 घंटे के लिए ऐसे मालिश कर दें। 
. तय समय के बाद बाल गर्म पानी से धो लें। 
. आप इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related News