28 APRSUNDAY2024 11:15:20 PM
Nari

Tiranga Dosa के साथ सेलिब्रेट करें Republic Day

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Jan, 2024 12:01 PM
Tiranga Dosa के साथ सेलिब्रेट करें Republic Day

देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर भारतीय के दिल में अपने तिरंगे के लिए प्यार और जोश साफ देखा जा सकते हैं। आप इस देशभक्ति के रंग में डूबकर नई- नई ट्राई कलर रेसिपी बना सकती हैं। हम आपको बताते हैं ट्राई कलर डोसा बनाने की रेसिपी...

PunjabKesari

तिरंगा डोसा बनाने की विधि

सफेद रंग के लिए- डोसा बैटर
केसर रंग के लिए-गाजर को 2 से 3 बड़े चम्मच डालकर मिक्सी में पीस लें।
हरा रंग के लिए- धनिया, हरी मिर्च, नमक और 2 बड़े चम्मच पानी मिक्सी में डालकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

तिरंगा डोसा बनाने का तरीका

1. तिरंगा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले डोसे के तवे को गर्म कर लें।
2. अब इस तवे पर कुछ बूंदे तेल की डालकर किचन टॉवल से पोंछ लें।
3. सबसे पहले अब संतरी रंग का बैटर डालकर अच्छी तरह गोलाकार में फैला लें।
4. उसके बाद सफेद बैटर को बीच में रखकर हल्का फैलाएं। आखिर में तवे पर हरे रंग के बैटर को रखते हुए हल्का सा गोलाकार देते हुए फैलाएं।
5. अब डोसे के ऊपर हल्के तेल की कुछ बूंदें डालते हुए पकाएं।
6. इस बात का खास ध्यान रखें कि तिरंगा रंग बनाएं रखने के लिए उसे हल्की आंच पर पकाएं।
7. डोसा कुछ देर पकाने के बाद उसे पलट दें। अब इसकी दूसरी साइड भी अच्छी तरह पकाकर तैयार कर लें।
8. आपका टेस्टी तिरंगा डोसा बनकर तैयार है। आप तिरंगे डोसे को नारियल की चटनी, हरी चटनी और लाल चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
PunjabKesari

Related News