17 MAYFRIDAY2024 3:44:32 AM
Nari

घोड़ में बिना कपड़ों के घूमती थी ये रानी! इस शर्त की वजह से उठाया था कदम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Aug, 2023 05:36 PM
घोड़ में बिना कपड़ों के घूमती थी ये रानी! इस शर्त की वजह से उठाया था कदम

पिछले जमाने में रानी अपनी खूबसूरत लंबी ड्रेस के लिए जानी जाती थी। लेकिन  ब्रिटेन की एक राजकुमारी उस जमाने में भी बिना कपड़ों के शहर में घूमती थीं। इनका नाम था लेडी गोडिव। गोडिव  के बारे में एक ऐसी कथा प्रचलित है, जिसने उन्हें दुनिया के इतिहास में महान बना दिया। 

राजा से की थी टैक्स हटाने की मांग 

इतिहास के पन्नों में दर्ज जानकारी के अनुसार करीब 900 साल पहले राजकुमारी लेडी गोडिवा ने अपने पति राजा केन्यूट ने कहा था वो जनता पर से भारी भरकम टैक्स को हटा दें। 

PunjabKesari

राजा ने रख दी इतनी बड़ी शर्त

राजा ने शर्त रख दी कि, अगर वो लंदन की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूमे तो प्रजा से टैक्स का बोझ हटाया जा सकता है। 

राजा से लिया ये वचन

लेडी गोडिवा ने राजा से वचन लिया और एक घोषणा जारी कर दी कि जब वे घोड़े की सवारी कर रही हो सब अपने घर के अंदर खिड़की दरवाजे बंद करके रहेंगे और बाहर नहीं निकलेंगे।

PunjabKesari

रानी को निर्वस्त्र देखने वाले की फोड़ दी गई आंख

शहर में सिर्फ एक शख्स ने राजा की घोषण की अनदेखी की और उसने रानी की निर्वस्त्र घुड़सवारी को देख लिया। सजा के रूप में उसकी आंख फोड़ दी गई। उसे तब से 'पीपिंग टॉम' के नाम से जाना जाने लगा।

दुनिया की महान रानियों में है नाम

आज भी राजकुमारी गोडिवा का नाम ब्रिटेन की कहावतों, इतिहास और म्यूजियम में देखने और सुनने को मिलता है।

PunjabKesari

Related News