27 APRSATURDAY2024 3:11:16 AM
Nari

सफर के दौरान आती हैं उल्टियां (मोशन सिकनेस) तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 24 Aug, 2018 05:29 PM
सफर के दौरान आती हैं उल्टियां (मोशन सिकनेस) तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

मोशन सिकनेस क्या है  : घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। मगर कुछ लोगों को सफर के दौरान उल्टियां और जी मिचलाने जैसे समस्याओं को सामना करना पड़ता है। अपनी इन्हीं परेशानियों की वजह से वह बस या फिर गाड़ी में सफर करने से डरते हैं। अगर आपको भी सफर के दौरान इन्हीं सभी परेशानियों को सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको एेसे उपाय बताएंगे। इनको अपनाकर आप सफर के दौरान होने वाली सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

तो आइए जानते हैं कि वह कौन सी घरेलू उपाय हैं जो सफर के दौरान होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं। 

मोशन सिकनेस के घरेलू नुस्खे

1. अदरक में पाए जाने वाले एंटीमेंटिक गुण उल्टी और चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाते हैं। सफर के दौरान जब भी उल्टी आने का मन करें तो अदरक का एक टूकड़ा अपने मुंह में डाल लें। एेसा करने से कुछ ही देर में घबराहट की समस्या दूर हो जाएगी।  

2. सफर के दौरान आपका जी मिचलने लगे तो तुंरत अपने मुंह में लौंग डाल लें। मगर ध्यान रहें लौंग को चबाए ना इसको मुंह में डालकर सिर्फ चूसे। कुछ देर के बाद आपका मन ठीक हो जाएगा।

3. जब भी बस या फिर गाड़ी से सफर कर रही हो तो अपने साथ पुदीना जरूर रखें। पुदाना मांसपेशियों को आराम देता है। पुदीने को सुंघने से चक्कर आने और यात्रा पर तबीयत खराब होने की स्थिति ठीक हो जाती है। आप चाहें तो पुदीने की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 

4. नींबू उल्टी और जी मिचलने जैसे समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। 1 कप गर्म पानी में 1 नींबू का रस और नमक मिलाकर पीएं। इस पानी को पीने से सफर के दौरान उल्टी आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। 

5. सफर करते समय किताब पढ़ने या मोबाइल के इस्तेमाल से दूर रहें क्योंकि ऐसा करने से चक्कर आते हैं और जी मचलाता है। 

6. अगर आपको प्याज की स्मैल से कोई परेशानी नहीं है तो सफर पर जाने से बाद एक घंटे पहले प्याज के रस में 1चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीएं। इसको पीने से यात्रा के दौरान उल्टियां नहीं आएंगी।   


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News