07 APRTUESDAY2026 10:02:20 PM
Nari

खुद की कमाई पर निर्भर ये 10 टॉप एक्ट्रेस, नहीं लेती पति का एक भी रुपया!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 17 Jan, 2020 12:33 PM
खुद की कमाई पर निर्भर ये 10 टॉप एक्ट्रेस, नहीं लेती पति का एक भी रुपया!

बॉलीवुड जगत में अगर पैसों की बात हो तो हमेशा पहले अभिनेताओं का ही नाम आता है। एक्टर्स का फ़िल्मी दौर अभिनेत्रियों के तुलना में काफी लंबा होता है। उन्हें एक्ट्रेसेज से ज्यादा फीस मिलती है। लेकिन औरतें हर मामले की तरह अब इस फिल्ड में यश और पैसा दोनों एक्टर्स से ज्यादा कमाने लगी है।अब  उन्हें भारत में टॉप अमीरों वाली लिस्ट में शामिल किया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे जो सिर्फ टैलेंटेड ही नहीं बल्कि करोड़ो-अरबों की मालकिन भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 में टॉप 10 आमिर अभिनेत्रियों की लिस्ट कुछ इस तरह है...

 

पहले नंबर पर है दीपिका पादुकोण, कमाई -$45 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण हर फिल्म में करीबन 15 करोड़ रूपए कमाती है। साथ ही में उन्हें विज्ञापन और अन्य ब्रैंड्स से कम से कम 8 करोड़ रुपए मिलते है। यही-नहीं उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म छपाक को प्रोड्यूस कर इस बात का पुष्टि कर दी थी की ये पैसे उनके है न कि किसी और के।

 

दूसरे नंबर पर है प्रियंका चोपड़ा,कमाई-$40 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस चाहे अब निक जोनस की वाइफ बन गई हो मगर आज भी वो अपने हस्बेंड से ज्यादा ही कमाती है। उन्हें हर एक फिल्म के लिए करीबन 12 करोड़ रुपए मिलते है। वहीं उन्हें विज्ञापनों से 5 करोड़ की कमाई होती है।

 

तीसरे नंबर पर है ऐश्वर्या राय,कमाई -$35 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन चाहे अब फिल्मों में कम नजर आती है लेकिन उनकी एक फिल्म की फीस तक़रीबन 10 करोड़ रुपए है। वहीं उन्हें शोज एंट्री करने के लिए भी कम से कम 5 करोड़ मिलते है।

 

चौथे नंबर पर है माधुरी दीक्षित,कमाई -$35 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित चाहे फिल्मों में अपनी एंट्री न दे मगर उनके रियलिटी शोज अक्सर उन्हें बहुत पैसों मुनाफा करवा जाते है। वो हर एक फिल्म की कम से कम 3 या 4 करोड़ रुपए लेती है।

 

पांचवें नंबर पर है प्रीति ज़िंटा,कमाई -$30 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

क्यूट प्रीति जिंटा ने मानो फिल्मों का सफर त्याग ही दिया हो। लेकिन उनकी इन्वेस्टमेंट इतनी है कि वो आज भी आमिर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है।

 

छठे नंबर पर है विद्या बालन,कमाई -$27 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

विद्या बालन के हस्बैंड सिद्धार्थ रॉय कपूर चाहे जितने आमिर हो लेकिन वो अपने हस्बैंड से नहीं बल्कि अपने पैसों की वजह से इस लिस्ट में शामिल है। वो हर मूवी का 6 से 7 करोड़ रुपए लेती है।

 

सातवें नंबर पर है अनुष्का शर्मा,कमाई-$25 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

अनुष्का को हर मूवी का 6 या 7 करोड़ रुपए मिलता है।

 

आठवें नंबर पर है सोनम कपूर,कमाई -$15 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

सोनम कपूर अहूजा हर फिल्म में कम से कम 5 या 6 करोड़ रुपए लेती है।

 

नौवें नंबर पर है सोनाक्षी सिन्हा,कमाई -$15 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा एक फिल्म से 4 या 5 करोड़ रुपए कमाती है।

 

आखिरी नंबर पर है कंगना रनौत,कमाई-$10.5 मिलियन से ज्यादा

PunjabKesari

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना चाहे अपने बेबाक बयानों की वजह से कम ही फिल्मों में दिखती है। मगर उनकी एक फिल्म बाकी दीवाज की 100 फिल्मों पर भारी होती है। वो एक फिल्म का 11 करोड़ रुपए फीस लेती है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News