03 MAYFRIDAY2024 8:26:41 AM
Nari

बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी हैं ये 5 Superfoods, उन्हें खिलाना ना भूलें

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Jan, 2024 03:59 PM
बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी हैं ये 5 Superfoods, उन्हें खिलाना ना भूलें

हर पेरेंट्स यही चाहते हैं कि उनका बच्चा हर एक्टिविटी में आगे हो। बच्चों का दिमाग इतना तेज हो कि वह हर काम बिना बोले ही कर दें। वैसे तो बच्चे काफी तेज होते हैं लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा और भी तेज बने तो आप उनकी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। बच्चों के दिमाग के विकास के लिए डीएच (DHA), एरए (ARA), विटामिन-बी (VitaminB),आयरन (Iron), प्रोटीन्स (Proteins), आयोडीन (Iodine) और कोलिन (Colin) जैसे पोषक तत्व जरुरी होते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि ये सारे पोषक तत्व किसमें मौजूद होते हैं...

अखरोट और एवोकाडो 

इन दोनों चीजों में डीएचए मौजूद होता है। डीएचए बच्चे के दिमाग के विकास के लिए बेहद जरुरी होता है। वहीं अखरोट और एवोकाडो में यह काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में आप बच्चों को इन दोनों चीजों का सेवन करवा सकते हैं।  

PunjabKesari

मिल्क और पनीर 

इसमें कई सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो बच्चों के दिमाग के विकास के लिए जरुरी होते हैं। इसमें आरए, विटामिन-बी, प्रोटीन, आयोडीन और कोलिन पाया जाता है। यदि आप चाहते हैं कि बच्चे के दिमाग का विकास हो तो आप उन्हें ये दोनों चीजें खिला सकते हैं। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

यह विटामिन-बी और आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। ब्रोकली, पालक, बंदगोभी जैसी हरी सब्जियां आप बच्चों को खिला सकते हैं।

PunjabKesari

अंडा 

यह भी एक बहुत अच्छा सूपरफूड माना जाता है। इसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चों के दिमाग का विकास करने में मदद करते हैं। उबालकर या फिर आमलेट का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

सॉल्मन और टूना मछली 

इन दोनों मछलियों में भी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरुरी है। ऐसे में यदि आपके बच्चे मछली खा लेते हैं तो आप इसका सेवन उन्हें करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News