13 MARFRIDAY2026 10:34:54 AM
Nari

सावन में भगवान शिव की होती है इन 3 राशियों पर विशेष कृपा, मिलती है विशेष कृपा

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 17 Jul, 2025 01:30 PM
सावन में भगवान शिव की होती है इन 3 राशियों पर विशेष कृपा, मिलती है विशेष कृपा

नारी डेस्क: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन जाता है। हर तरफ शिवालयों में श्रद्धालु जुटते हैं, व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। यह महीना भक्तों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसे भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस पूरे समय शिवभक्त पूजा-पाठ, व्रत और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक कार्यों में लीन रहेंगे।

शिव की पूजा किन राशियों के लिए विशेष फलदायी?

भगवान शिव वैसे तो सभी पर दया करने वाले हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें शिव जी विशेष रूप से प्रिय मानते हैं। इन राशियों के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा होती है और उनके जीवन के संकट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो तीन भाग्यशाली राशियां:

PunjabKesari

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर ये लोग सावन के महीने में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव जी की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक करें, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। महादेव जीवन की सभी कठिनाइयों को दूर कर देते हैं और सफलता के मार्ग खोलते हैं।

ये भी पढ़े: सावन के 4 सोमवारों में ये 4 अनाज जरूर चढ़ाएं शिवलिंग पर, भोलेनाथ होंगे खुश

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं, जो स्वयं शिव जी को अपना आराध्य मानते हैं। इस वजह से मकर राशि के जातकों पर भी शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। कठिन परिश्रम करने वालों को शिव जी खूब फल देते हैं और जीवन में सफलता तथा स्थिरता प्रदान करते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि भी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब गंगा को धरती पर लाया गया था तब शिव जी ने अपनी जटाओं के "कुंभ रूप" से उसके वेग को नियंत्रित किया था। इस कारण कुंभ राशि और शिव जी का गहरा संबंध माना गया है। इस राशि के जातकों पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

PunjabKesari

क्या करें ये राशियां सावन में?

अगर आपकी राशि मेष, मकर या कुंभ में से एक है,
तो सावन में शिव जी की पूजा अवश्य करें।
रोज सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें
सोमवार को व्रत रखें और रुद्राभिषेक करें
सच्चे मन से की गई पूजा आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति ला सकती है।

सावन का महीना अध्यात्म और भक्ति से जुड़ने का सुनहरा अवसर है। चाहे आपकी राशि कुछ भी हो, इस पावन महीने में शिव जी की पूजा अवश्य करें। यह न केवल आपको मानसिक शांति देगा, बल्कि जीवन के सभी संकटों से छुटकारा भी दिला सकता है।

Related News