15 MAYWEDNESDAY2024 2:16:20 PM
Nari

Holika Dahan 2023: इन 4 राशियों के सारे दुख-दर्द हों जाएंगे दूर , बरसेगी शनि देव की कृपा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Feb, 2023 06:30 PM
Holika Dahan 2023: इन 4 राशियों के सारे दुख-दर्द हों जाएंगे दूर , बरसेगी शनि देव की कृपा

शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। वे मनुष्यों के कर्मों के आधार पर उसे फल प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि वे जब भी एक राशि से दूसरे राशि में गोचर होते हैं तो सभी लोगों के जीवन में हलचल होने लगती है।वे 31 जनवरी को कुंभ राशि में अस्त हुए थे। अब करीब एक महीने बाद वे 6 मार्च को कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं। उनके इस उदय काल से 4 राशियों की जीवन में बहार आने वाली है। आइए जान लें कि वे भाग्यशाली राशियों कौन सी हैं...

शानि उदय से लाभान्वित होने वाली राशियां

कुंभ राशि

शनि के उदय होने से आपकी लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। इस दौरान आपका सितारा बुलंदी पर रहेगा और घर में धन  का प्रवाह बढ़ेगा। आप पैसों का विभिन्न योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपके खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन आंदनी के स्त्रोत बढ़ने से उनकी आसानी से भरपाई हो जाएगी। लोग आपसे फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको जरुरत है सावधान होकर फैसले लेने की। 

PunjabKesari

सिंह राशि

आपका उधार दिया हुआ पैसा अचनाक वापस मिल सकता है।घर में किसी वाहन का आगमन हो सकता है या फिर कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। पत्नी के साथ आपकी ट्यूनिंग सही चलगी। आप बचत के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का भोजन करने से थोड़ा परहेज करें।

तुला राशि

शनि के उदय होने से आपका भाग्य चमकने वाला है। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। आपकी कठोर मेहनत का फल आपको मिलेगा। नई नौकरी के लिए आपको ऑफर लेटर मिल सकता है। वर्तमान नौकरी में भी इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग हैं।

PunjabKesari

वृषभ राशि

शनि देव की कृपा से आपका अच्छा समय अब जल्द ही शुरू होने वाला है। आपके अधर में लटके कार्य जल्दी-जल्दी पूरे होने लगेंगे। दुश्मन आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे लेकिन आप उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे। आप कोई नया घर या प्लॉट खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

 


 

Related News