17 OCTSATURDAY2026 6:07:22 PM
Nari

दुर्गा पूजा के लिए हैंडलूम साड़ी से बेहतर कुछ नहीं, यह देती है परफेक्ट फेस्टिव वाइब

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Oct, 2026 12:50 PM
दुर्गा पूजा के लिए हैंडलूम साड़ी से बेहतर कुछ नहीं,  यह देती है परफेक्ट फेस्टिव वाइब

Cutफेस्टिवल सीजन में अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो क्लासी, आरामदायक और हमेशा फैशन में रहे तो हैंडलूम साड़ी बेहतरीन विकल्प है। खासकर दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में कॉटन, तांत, जामदानी और टांगाइल जैसी साड़ियां ट्रेडिशनल लुक को बेहद खूबसूरत बनाती हैं। चलिए जानते हैं  सिंपल, रॉयल और एलिगेंट दिखने वाली हैंडलूम साड़ी को स्टाइल करने का तरीका

PunjabKesari
लाल-पार व्हाइट साड़ी

दुर्गा पूजा के लिए सफेद साड़ी और लाल बॉर्डर वाला क्लासिक कॉम्बिनेशन सबसे खूबसूरत विकल्पों में से एक है। लाल ब्लाउज, गोल्ड ज्वेलरी और लाल बिंदी के साथ यह लुक बेहद पारंपरिक लगता है। गोल्ड चोकर, झुमके और चूड़ियाें के साथ अपना लुक पूरा करें साथ में लो बन या गजरा भी लगा सकते हैं। ऐसी लाल-सफेद साड़ी को बंगाली दुर्गा पूजा लुक से खास तौर पर जोड़ा जाता है।

PunjabKesari
तांत साड़ी

तांत साड़ी हल्की और आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी लगती है। दिन के समय पूजा या पंडाल घूमने के लिए यह शानदार विकल्प है। आप लाल, पीले, हरे, नीले या पिंक बॉर्डर वाली साड़ी में चुन सकती हैं।

PunjabKesari
जामदानी साड़ी

अगर आपको थोड़ा रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहिए तो जामदानी साड़ी पहनें। इसके बारीक बुने हुए मोटिफ और हल्का फैब्रिक इसे खास बनाते हैं। जामदानी साड़ी के साथ सिल्क या कॉटन ब्लाउज और मिनिमल गोल्ड ज्वेलरी खूबसूरत लगेगी।

PunjabKesari
टांगाइल साड़ी

टांगाइल साड़ी अपनी बुनाई, बॉर्डर और खूबसूरत मोटिफ के लिए जानी जाती है। बंगाल की टांगाइल साड़ी को 2 जनवरी 2024 को GI प्रमाणन मिला था। इसे फेस्टिवल में कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें।

PunjabKesari
लाल बॉर्डर वाली लिनेन साड़ी

अगर आपको कॉटन से थोड़ा अलग और हल्का फैब्रिक पसंद है तो लिनेन साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सफेद साड़ी पर लाल प्रिंटेड बॉर्डर फेस्टिवल के लिए बेहद आकर्षक लगता है।

PunjabKesari
हैंडलूम साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ब्लाउज


हैंडलूम साड़ी को खास बनाने में ब्लाउज का भी बड़ा रोल है। आप पफ स्लीव, एल्बो-लेंथ स्लीव, बोट नेक या राउंड नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। इसके साथ गोल्ड चोकर और बड़े गोल झुमके काफी शानदार लगते हैं।
 

Related News