28 APRSUNDAY2024 2:05:00 PM
Nari

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं भाईजान की भांजी Alizeh, मामा Salman ने दिया फैंस को हिंट

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Sep, 2023 06:19 PM
बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं भाईजान की भांजी Alizeh, मामा Salman ने दिया फैंस को हिंट

भाईजान सलमान खान आए दिन फैंस की सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ पहले एक्टर की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का जन्मदिन था। अपनी भांजी के खास दिन पर भाईजान ने उन्हें स्पेशल नोट के साथ विश किया था अब जिसके बाद अलीजेह भी काफी सुर्खियों में आई थी। अलीजेह हाल ही में भाईजान के साथ मुकेश अंबानी के घर गणपति उत्सव में भी पहुंची थी। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। भाईजान की भांजी फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इस बात की जानकारी भाईजान ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

सलमान ने शेयर किया भांजी की फिल्म का टीजर 

भाईजान सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भांजी अलीजेह की फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर रिलीज से पहले उन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक स्पेशल पोस्ट भी डाला था। एक्टर ने लिखा था कि - 'सुबह एक नया एफ वर्ड सिखा है इसके बारे में चार बजे बताउंगा।' ऐसे में 4 बजते ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रीजर शेयर कर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

टीजर शेयर करते हुए भाईजान ने लिखा कि - 'मैं तो इस एफ वर्ड की बात कर रहा था आपने क्या सोचा। फर्रे का टीजर अब आ गया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

टीजर में नजर आई भांजी अलीजेह 

भाईजान के द्वारा शेयर किए गए इस टीजर में अलीजेह भी नजर आ रही हैं। ट्रेलर काफी थ्रिलर लग रहा है इसे देखकर यह साफ पता चल रहा है कि फिल्म की पूरी कहानी स्कूल के बच्चों की है जो एग्जाम में चीटिंग करने की कोशिश करते हैं। इस ट्रेलर में अलीजेह काफी डरी और घबराई हुई दिख रही हैं। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali (@alizehagnihotri)

'टाइगर 3' के जरिए धूम मचाने वाले हैं भाईजान 

भाईजान के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वह जल्द ही 'टाइगर 3' के जरिए सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में फैंस को उनकी और कैटरीना कैफ की खास कैमिस्ट्री नजर आएगी। यह फिल्म दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Related News