29 APRMONDAY2024 10:34:25 AM
Nari

Independence Day: भारत की आजादी के 74 साल हुए पूरे, जानिए स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और महत्व

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Aug, 2021 12:27 PM
Independence Day: भारत की आजादी के 74 साल हुए पूरे, जानिए स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और महत्व

आज (15 अगस्त) भारत का राष्ट्रीय त्योहार यानि स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन हमारा देश अंग्रेजों की कैद से आजाद हुआ था। ऐसे में आज के दिन देशभर में आजादी का जश्न मनाया जाता है। साथ जिन वीर, जवानों ने देश के आजादी संग्राम में अपना खून बहाया व शहीद हुए उनको याद किया जाता है। चलिए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें...

पूरे हुए आजादी के 74 साल

बता दें, भारत 15 अगस्त 1947 की रात को अंग्रेजों की कैद से स्वतंत्र हुआ था। आज देश को आजाद हुए पूरे 74 साल हो गए है। इस साल देशभर में आजादी का 75 वां साल मनाया जा रहा है।

PunjabKesari

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की कैद से आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने देशभर पर पूरे 200 साल तक अपनी हुकूमत चलाई थी। भारत देश को आजादी दिलवाने में सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, बालगंगाधर तिलक, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे अनेकों महान, वीर योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की लड़ाई में हिस्सा लिया था। ऐसे में इनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है, जिन्होंनें देश के लिए कई विद्रोह व आंदोलन किए। साथ ही हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी। इन सबके बलिदान के चलते ही आखिर में अंग्रेजों ने भारत को छोड़ना ही सही समझा।

PunjabKesari

स्वतंत्रता दिवस मनाने का महत्व

आज हम इस आजाद भारत के निवासी उन स्वंतत्रता सेनानियों के कारण ही है। इनके बलिदान के कारण ही देश आजाद हो पाया और आज हम खुली हवा पर स्वतंत्र रुप से रह पा रहे हैं। ऐसे में देश के उन वीरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के दृष्टि से ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही भारत माता के प्रति अपने कर्तव्य और देशभक्ति का सही महत्व समझने के लिए आज का दिन हमारे लिए भी बहुत महत्व रखता है।

PunjabKesari

ऐसे मनाया जाता है यह दिन

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती हमारे राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन को देशभर में पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर इस दिन लाल किला, स्कूल-कॉलेज और ऑफिसेज़ में झंडा फहराया व देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। परेड, रैलियां निकालियां जाती है। तोपों की सलामी दी जाती है। आजादी की खुशी में लड्डू व अन्य मिठाइयां बांटी जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर पतंगें उड़ाने की भी परंपरा निभाई जाती है।

 

Related News