23 APRTUESDAY2024 1:03:06 PM
Nari

कब्ज से राहत चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये जूस, जान लें बनाने की रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jan, 2021 05:34 PM
कब्ज से राहत चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये जूस, जान लें बनाने की रेसिपी

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पाचन तंत्र का सही होना बेहद जरूरी है। नहीं तो इसके कारण बहुत से लोगों को कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब्ज की समस्या होने पर शरीर में मौजूद मल बाहर निकलने में समय लेता है। ऐसे में पेट दर्द होने के साथ ठीक से कुछ खाया-पीया भी नहीं जाता है। खासतौर पर लोगों को सर्दियों में इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। असल में, इस दौरान खाने-पीने की चीजें ज्यादा होती है। ऐसे में लोग स्वाद-स्वाद में इसका सेवन कर लेते हैं। मगर फिर वर्कआउट ना करने या भारी चीजों को खाने के तुरंत बाद सो जाने के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप भी इस समस्या से परेशान है तो अपनी डेली रूटीन में 3 तरह के जूस शामिल कर सकती है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही सेहत बरकरार रहने के साथ चेहरे पर ग्लो आएगा। 

PunjabKesari

कब्ज होने के कारण

- सही मात्रा में पानी का सेवन करना
- ज्यादा तला-भुना, मसालेदार व मैदे से बनी चीजों का सेवन 
- समय पर व भूख लगने पर भोजन ना करना
- देर रात डिनर करना
- समय पर ना सोना
- भारी मात्रा में चाय, कॉफी पीना
- तंबाकू, सिगरेट का सेवन करना

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए अपनी डेली रूटीन में जूस को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको 3 अलग-अलग जूस की रेसिपी बताते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होकर शरीर को और भी कई फायदे मिलेंगे। 

1. सेब का जूस 

सेब में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलने के साथ कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ चेहरे पर ग्लो आने में भी मदद मिलती है। तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

PunjabKesari

- सेब का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर छिलें। 
- फिर इसे टुकड़ों में काट लें। 
- फिर मिक्सी में जरूरत अनुसार पानी और सेब डालकर चलाएं। 
- तैयार जूस में चुटकीभर सौंफ का पाउडर डालकर मिलाएं और सेवन करें। 
- इसमें सौंफ का पाउडर मिलाने से जूस में फाइबर की मात्रा अधिक बढ़ेगी। ऐसे में कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

2. नाशपाती का जूस 

फाइबर से भरपूर नाशपाती का सेवन करने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने का काम करता है। नाशपाती के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से इसकी गुणवत्ता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में कब्ज की समस्या दूर होकर इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। इसतरह मौसमी बीमारियों से भी बचाव रहता है।  तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

PunjabKesari

- नाशपाती का जूस बनाने के लिए इसे धोकर छिल लें। 
- फिर इसे टुकड़ों में काट लें। 
- अब मिक्सी में नाशपाती डाल कर जूस बनाएं। 
- तैयार जूस में स्वाद अनुसार काला नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। 

3. संतरे का जूस 

विटामिन सी से भरपूर संतरे में फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। इसके सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में कब्ज की परेशानी दूर होकर शरीर में एनर्जी आती है। तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

PunjabKesari

- सबसे पहले संतरे का छिलका उतार कर उसे ब्लेंडर में डालकर जूस निकालें। 
- फिर जूस को छन्नी से छान कर उसमें स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं। 
- नमक मिलाने के बाद इसे तुरंत पी जाएं। 

Related News