27 APRSATURDAY2024 6:41:40 PM
Nari

Kitchen के ये Vastu Tips लाएंगे घर में सुख- समृद्धि

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Dec, 2023 05:53 PM
Kitchen के ये Vastu Tips लाएंगे घर में सुख- समृद्धि

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र के नियमों का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसके आधार पर शुभ और अशुभ फल और संभावनाएं बनती हैं। अगर घर वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से ना हो तो घर में सुख- समृद्धि नहीं रहती है। वहीं वास्तु के हिसाब से रसोई  भी दक्षिण- पूर्व यानि आग्रेय कोण पर होना चाहिए। अग्रि संबंधी कार्य किए जाते हैं। ये दिशा भी स्वास्थ्य की ठीक रखती है, मानसिक संतुलन और बुद्धि को बैलेंस करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आइए आपको बताते हैं किचन के 10 वास्तु टिप्स...


- किचन दक्षिण- पूर्व आग्रेय कोण में होना चाहिए।

- किचन की खिड़कियां पूर्व और पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।

- रसोई घर का मुख्य द्वार और मकान का मुख्य द्वार आमने- सामने नहीं होना चाहिए।

- किचन में वाशबेसिन और पानी ईशान कोण यानि उत्तर- पूर्व की ओर रखना चाहिए।

PunjabKesari

- खाना बनाते समय गृहणी का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए, इससे वह हमेशा फिट और हेल्दी रहती है।

- किचन यदि उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बना है तो घर में खर्च ज्यादा होगा।

- वायव्य यानि उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बना है तो घर में खर्च ज्यादा होगा।

-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बने किचन के कारण दोस्तों को दिया गया धन जल्द वापस नहीं मिलता है।

PunjabKesari

-किचन की उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बना है तो गर्म पानी या आग से जलने की संभावना ज्यादा होती है।

- उत्तर दिशा को कुबेर की माना जाता है, यदि इस दिशा में किचन हुआ तो कहते हैं धन की कमी रहती है, वो हाथ में नहीं टिकता।

- उत्तर दिशा में किचन हुआ तो जमीन जायजाद जैसी संपत्ति तक बिक जाती है।
 

Related News