14 MARSATURDAY2026 10:12:44 PM
Nari

फिनलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रहीं तृप्ति डिमरी, रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 31 Dec, 2024 10:52 AM
फिनलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रहीं तृप्ति डिमरी, रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ?

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों फिनलैंड में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बर्फबारी की कुछ खूबसूरत फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वो वहां अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ गई हैं।

बर्फबारी में तृप्ति का स्टाइलिश अंदाज

तृप्ति डिमरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्फबारी का आनंद लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो रेड कलर के आउटफिट और ब्लैक कैप में नजर आ रही हैं। उनकी कैप पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई थी। तृप्ति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बर्फबारी और मुस्कान... ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

सैम मर्चेंट ने भी शेयर कीं फोटोज

तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने भी अपने सोशल मीडिया पर बर्फबारी का आनंद लेते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कीं। दिलचस्प बात यह है कि सैम के वीडियोज में वही बैकग्राउंड दिखा, जो तृप्ति के वीडियोज में था। सैम ब्लैक जैकेट में नजर आए। इन पोस्ट्स को देखकर फैंस को यह और भी हिंट मिला कि दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

कौन हैं सैम मर्चेंट?

सैम मर्चेंट एक बिजनेसमैन और पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने 2002 में Gladrags Manhunt Contest जीता था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाया। अब सैम होटेलियर बन चुके हैं और गोवा में कई बीच क्लब और होटल के मालिक हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GQ India (@gqindia)

तृप्ति डिमरी का वर्क फ्रंट

तृप्ति डिमरी को पिछली बार फिल्म "भूल भुलैया 3" में देखा गया था, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे थे। अब तृप्ति अपनी अगली फिल्म "धड़क 2" में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

तृप्ति और सैम के पोस्ट्स पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इन दोनों की जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और तस्वीरों व वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

तृप्ति डिमरी का यह बर्फीला वेकेशन उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, जहां वो अपनी जिंदगी के खास पलों को खुलकर एंजॉय कर रही हैं।
 

 

 
 

Related News