
नारी डेस्क : अगर आप कुछ नया और रिच फ्लेवर वाला चिकन ट्राई करना चाहते हैं, तो इफ़्फा चिकन आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। दही और मसालों में मैरिनेट किया हुआ चिकन, साथ में एग और चीज़ से बनी क्रीमी ग्रेवी यह डिश स्वाद और टेक्सचर का शानदार कॉम्बिनेशन देती है। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह हर किसी को बेहद पसंद आती है।
Servings – 4

सामग्री (Ingredients)
दही – 125 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/8 छोटा चम्मच
हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सिरका – 1 छोटा चम्मच
बोनलेस चिकन थाई – 300 ग्राम
पानी – 400 मिलीलीटर
एग क्रीम के लिए
अंडे – 2
लहसुन – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
चीनी – 1/4 छोटा चम्मच
सिरका – 1/2 छोटा चम्मच
चीज़ स्लाइस – 1
दूध – 100 मिलीलीट
तेल – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि (Preparation)
1. एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, काली मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और सिरका डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
2. इसमें चिकन डालकर अच्छे से मिलाएं और 1 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें।
3. एक पैन में पानी उबालें, उसमें अंडे डालकर 7–8 मिनट तक उबालें।
4. अंडों को ठंडा करके छील लें।
5. अब उबले अंडों को ब्लेंडर में डालें और उसमें लहसुन, नमक, चीनी, सिरका, चीज़ स्लाइस और दूध डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
6. एक पैन में तेल गर्म करें और मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर दोनों तरफ से अच्छे से पकाएं।
7. अब इसमें तैयार किया हुआ एग क्रीम मिक्स डालें, ढककर 2–3 मिनट तक पकाएं।
8. ऊपर से थोड़ा क्रीम डालें और हरा धनिया छिड़कें।
9. गैस बंद करें और गरमा-गरम सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum