19 APRFRIDAY2024 7:45:09 PM
Nari

गुड़ में छिपा है सेहत का राज, इसे खाने से एक नहीं मिलेंगे अनेक फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Aug, 2022 02:05 PM
गुड़ में छिपा है सेहत का राज, इसे खाने से एक नहीं मिलेंगे अनेक फायदे

गुड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से महिलाओं के शरीर से कमजोरी, आयरन की कमी और हार्मोनल समस्याएं भी दूर होती है। गुड़ आयरन का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है।  तो चलिए आपको बताते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

PunjabKesari

पीरियड्स की समस्याओं में फायदेमंद 

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए गुड़ बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन और कम ब्लीडिंग जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। गुड़ खाने से पीरियड्स से पहले होने वाले क्रैंप भी दूर होते हैं। यह महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड़ स्विंगस को बेहतर करने में सहायता करता है। 

PunjabKesari

हार्मोन्स को करें संतुलित

इसका सेवन करने से महिलाओं के हार्मोन्स असंतुलित करने में सहायता करते हैं। थायराइड, पीसीओएस जैसी बीमारियों में भी गुड़ बहुत ही फायदेमंद होता है। परंतु किसी भी बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह भी जरुर ले लें। यह महिलाओं में एनीमिया जैसी समस्या को दूर करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से उन्हें कमजोरी नहीं आती। 

पाचन में होता है फायदेमंद 

नियमित तौर पर गुड़ का सेवन करने से महिलाओं का पाचन भी स्वस्थ रहता है। इसका सेवन करने से खाना भी आसानी से पच जाता है। डाइजेशन भी अच्छा रहता है। गुड़ आपके पेट में मल को जमा नहीं होने देता, जिससे आपको पेट में कब्ज भी नहीं बनती। रोजाना इसका सेवन करने से मलत्यागने के दौरान होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी करे मजबूत 

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों पोषक तत्व इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायता करता है। इसके अलावाग गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी सहायता करता है। गुड़ का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में भी सहायता मिलती है और गले की इंफेक्शन भी कम होती है। 

हड्डियां करे मजबूत 

रोजाना गुड़ खाने से महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो महिलाओं की हड्डियों को मजबूत करने में सहायता करता है। नियमित तौर पर खाना खाने के बाद आप गुड़ का एक टुकड़ा खा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

PunjabKesari

नोट: गुड़ का सेवन आप सीमित मात्रा में ही करें। डायबिटीज के मरीज और प्रेग्नेंट महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें। 


 

Related News