05 DECFRIDAY2025 6:03:46 PM
Nari

परांठे के साथ पीते हैं चाय तो जरूर पढ़ें ये हैल्थ खबर, दोबारा नहीं करेंगे ये गलती

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Dec, 2024 08:06 PM
परांठे के साथ पीते हैं चाय तो जरूर पढ़ें ये हैल्थ खबर, दोबारा नहीं करेंगे ये गलती

नारी डेस्कः ऐसे बहुत से भारतीय परिवार हैं जो सुबह ब्रेकफास्ट के समय चाय-परांठा (Chai Aur Paratha)खाना पसंद करते हैं। सर्दी के मौसम में स्टफ पराँठे के साथ चाय पीना बहुत से लोगों का फेवरेट ब्रेकफास्ट है। हैवी ब्रेकफास्ट पसंद करने वाले लोगों के लिए तो यह पंसदीदा नाश्ता है लेकिन क्या चाय के साथ परांठे का सेवन हैल्दी है तो बता दें कि चाय और परांठे का कॉम्बिनेशन, सेहत के लिए हानिकारक है। न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो चाय और परांठे का सेवन एक साथ करने से हैल्थ को एक नहीं कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी परांठे के साथ चाय पीने के शौकीन हैं तो एक बार इसके नुकसान जरूर पढ़ लें। 

सारा दिन गैस-एसिडिटी की समस्या

अगर आप भरवां परांठे के साथ चाय पीते हैं तो आपको सारा दिन एसिडिटी का दर्द लेना पड़ेगा। इसके अलावा सूजन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती हे। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय, पेट में एसिड बेस बैलेंस को खराब कर देती है और जब आप साथ में आप तेल-घी में तला परांठा खाते हैं तो यह बेलेंस और बिगड़ जाता है और पेट खराब होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह उन आहार संबंधी गलतियों में से एक है जो कई लोग अनजाने में करते हैं लेकिन इससे बचना चाहिए। चाय में मौजूद कैफ़ीन एसिड बढ़ाता है इसलिए, खाली पेट चाय पीने से शरीर का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है, इससे अपच और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।

एनीमिया की समस्या 

चाय और परांठा एक साथ खाने वाले लोगों को एनीमिया की दिक्कत हो सकती है। अध्‍ययन के अनुसार, चाय में मौजूद फेनोलिक केमिकल के कारण पेट की परत में आयरन कॉम्‍प्‍लेक्‍स विकसित होते हैं, जिससे आयरन का अवशोषण रूक जाता है इसलिए भोजन के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर उन लोगों को जिन्हें आयरन की कमी के कारण एनीमिया है। एनीमिया यानि आपके शरीर में खून की कमी है।
PunjabKesari

शरीर को नहीं मिलते पोषक तत्व 

चाय में मौजूद टैनिन, प्रोटीन के साथ मिलकर शरीर में उनके अवशोषण को रोकता है और एंटी-न्यूट्रिएंट्स के रूप में कार्य करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, टैनिन, प्रोटीन के पाचन को 38% तक धीमा कर देता है। इसका मतलब यह है कि आप जितने भी पोषक तत्‍व लेते हैं, चाय का सेवन करने से शरीर ठीक तरह से इनका उपयोग नहीं कर पाता। चाय शरीर द्वारा पोषक तत्वों के उपयोग को रोकती है, इसलिए चाय परांठे के साथ खाने के लिए आदर्श पेय नहीं हो सकती है।

चाय की सेवन कब करना चाहिए? | Chai kab pina chahiye

अगर आप चाय के शौकीन है और चाय पीए बिना नहीं रह पाते तो खाना खाने के कम से कम 45 मिनट बाद ही इसका सेवन करें।  नाश्ते या दोपहर के भोजन के एक घंटे बाद आप स्नैक्स के साथ चाय की चुस्‍की का मजा ले सकते हैं।

चाय से पहले क्या पीना चाहिए? Chai Se pahle Kya Piye

अगर आपको चाय पीने के बाद एसिड बनने की समस्या रहती है। सीने में जलन  होती है तो चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीना चाहिए। 

बांसी मुंह पानी पीने के कितनी देर बाद चाय पीना चाहिए? Chai Kab Nahi Pini CHahiye

बासी मुंह पानी पीने के 10-15 मिनट बाद आप चाय का सेवन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः Brain Clot के इन लक्षणों को इग्नोर करना मतलब जान खतरे में ...!

PunjabKesari

सुबह उठकर सबसे पहले क्या पीना चाहिए? 

शरीर के नेचुरल सिस्टम के एक्टिव बनाने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना फायदेमंद है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। पाचन बेहतर होता है।अगर आप सुबह भरपूर पानी पी लेते हैं तो इससे ऊर्जा का लेवल ठीक बना रहता है और दिनभर एनर्जेटिक फील करते हैं।

यह भी पढ़ेंः ये लक्षण दिखें तो समझ जाए नसें हो गई कमजोर, देसी उपाय जो डाल देंगे शरीर में दोबारा जान

ज्यादा चाय पीने के नुकसान | Tea Side Effects | Chai Ke Nuksan

बहुत ज्यादा चाय पीने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे
चाय पीने से दांतों में पीलापन और कैविटी की समस्या हो सकती है।
ज़्यादा चाय पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन और गैस-एसिडिटी हो सकती है। 
चाय में मौजूद टैनिन, पाचन तंत्र में आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं।
चाय पीने से नींद में परेशानी हो सकती है। 
चाय पीने से बेचैनी और थकान की समस्या हो सकती है। 

Related News